– 14 सितंबर से 1 अक्टुबर तक चलेगा अभियान
जावरा। भारत सरकार द्वारा संचालित दिनांक 14 सितम्बर से 1 अक्टुबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर शासन निर्देशानुसार नगर के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सक्रिय सहयोग से बडे स्तर पर सफाई अभियानों आदि अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में नपा अध्यक्ष अनम मो. युसूफ कड़पा, नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया, सभापति स्वच्छता विभाग यास्मीन इमरान कबाड़ी के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर एवं बस स्टेण्ड से स्वच्छता जागरूकता सायकल रैली का आयोजन किया गया एवं जवाहर गार्डन स्थित आरआरआर सेंटर के रखरखाव सौंदर्यीकरण हेतु एवं विशेष स्वच्छता सफाई श्रमदान का आयोजन साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में नपा दुर्गा बामनिया, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक लोकेश कुमार विजय, प्रभारी लिपिक दशरथ चौहान, क्लीन इंडिया टीम के सदस्य आदि अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिकगण व नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
स्वच्छता ही सेवा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जावरा नपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता की शपथ दिलाई
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

