जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर चुरुवाला दाल मिल के सामने बुधवार की रात में एक बाईक सवार युवक रोड़ क्रास करती एक ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जावरा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम रैफर कर दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार बुधवार की रात में चुरुवाला दालमिल के सामने एक ट्रेक्टर ट्राली चालक रोड़ क्रास कर रहा था, उसी दौरान रतलाम की और से एक बाईक चालक तेज गति से आया और सीधा ट्रेक्टर ट्राली में पीछे की और टकरा गया। जिससे वह मोटर साईकल सहित गिर पड़ा और गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जावरा के सरकारी अस्पताल लाया गया। युवक की पहचान प्रवीण पिता रामकरण (19) निवासी सुखेड़ा के रुप में हुई। युवक को गंभीर घायल अवस्था में जावरा से रतलाम रैफर किया गया।

