– नाली बनाने के लिए विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने विधायक निधी से नपा को प्रदान किए 19 लाख रुपए
– नगर पालिका ने पिपलौदा रोड़ चौराहे से प्रताप मांगलिक भवन तक शुरु की सफाई
जावरा। शहर के चौपाटी चौराहे से लेकर हरियाखेड़ा तक की सड़क को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही हैं, पूर्व में इस सड़क का सीमाकंन होकर टेंडर भी हो गए लेकिन कार्यादेश जारी होने के चलते सड़क नहीं बन पाई, बहरहाल मामला लंबे समय के लिए ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन हालही में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के जावरा प्रवास के दौरान सड़क के लिए अतिरिक्त राशी प्रदान किए जाने की मांग की गई। मांग सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के समक्ष भी रखी गई। जिस पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने भी उपमुख्यमंत्री से उक्त सड़क के लिए अतिरिक्त राशि प्रदान करने की बात कहीं थी। उक्त मांग के बाद एक बार फिर इस सड़क को लेकर कार्रवाई तेज हो गई। नगर पालिका ने उक्त सड़क पर पसरी गंदगी को साफ करने तथा उस पर मुरम आदि डालने का काम प्रारंभ कर दिया हैं। वहीं अतिक्रमण हटाने के लिए पुन: सीमाकंन करने संबंधी पत्र भी तहसीलदार को भेज दिया हैं। अतिक्रमण हटने के साथ ही इस सड़क की राह आसान हो जाएगी।
नाली बनाने के लिए विधायक ने दिए 19 लाख रुपए –
पिपलौदा रोड़ चौराहे से प्रताप मांगलिक भवन तक पानी की निकासी के लिए विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने अपनी विधायक निधी से 19 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करते हुए उक्त राशि नगर पालिका को प्रदान भी कर दी हैं। नाली हेतु राशि मिलने के बाद अब नपा नाली के लिए टेंडर निकाल रही हैं। वहीं विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने उक्त सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग से प्रतिवेदन लेकर भी राज्य शासन को भेज दिया हैं।
सिहस्थ मद से मांगी है राशि –
नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि पिपलौदा रोड़ चौराहे से हरियाखेड़ा तक सड़क बनाने के लिए नगर पालिका ने सिहस्थ मद से राशि की मांग को लेकर प्रतिवेदन राज्य सरकार को भेजा हैं। चौराहे से प्रताप मांगलिक भवन तक नपा को उक्त सड़क बनाना हैं, उसके बाद लोक निर्माण विभाग सड़क बनाएगा। जिसको लेकर नपा और लोनिवि ने भी अपने अपने प्रस्ताव भेज दिए हैं। सड़क की राह में आ रहे अतिक्रमण को पुन: चिन्हित करने तहसीलदार व राजस्व अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया हैं, वहीं मार्ग पर सफाई का काम भी प्रारंभ कर दिया गया हैं। शीघ्र ही चौपाटी क्षैत्र के रहवासियों को इस सड़क की सौगात मिलेगी और लोगों की राह आसान होगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

