– ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मनाई भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंति
– न्यायालय परिसर स्थित बगीचे में प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण
जावरा। संविधान निर्माण भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के नाम से लोकप्रिय विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। बाबा साहब ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया था। आपने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।
यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा नें रविवार को डॉ आंबेडकर जयंती के अवसर पर कोर्ट प्रांगण के बगीचे में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हु कहीं। कोचट्टा ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर एक जाने-माने वकील थे। उन्होंने केवल अपने पक्षकार के लिए वकालत नहीं की बल्कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों की भी वकालत करी इसलिए उनकी गिनती आज भी दुनिया के श्रेष्ठ वकीलों में की जाती है ।
इन्होने भी किया सम्बोधित –
बाबा साहब की जयंति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ एचएस राठौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, जिला बूथ प्रकोष्ठ अध्यक्ष वरुण श्रोत्रीय, कांग्रेस नेता नीतिराज सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष अजीर्जुरहमान पठान, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट सीताराम रारोतीया, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित ललवानी ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र गंगवाल, वित समिति चेयरमैन लोकेश विजवा, जलकल समिति चेयरमैन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, चेयरमैन आसिफ कबाड़ी, इब्राहिम मंसूरी, पार्षद प्रतिनिधि नौशाद भाई, आमिर खान, विनोद ओरा, पूनमचंद रारोतिया, अनिल सोनी, अशोक सिसोदिया, महेश नेका आदि उपस्थित थे। आभार महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नपूर्णा पवार ने माना।




