– प्रदेश के साथ ही रतलाम जिले के डेढ़ हजार विद्यार्थियों को मिलेगी राशि
– सरकार ने अगले माह तक राशि प्रदान करने की तैयारी कर दी शुरु
जावरा। मेधावी छात्र योजना अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली लेपटॉप की राशि विगत कई माह से लम्बित चल रही हैं, जिसको लेकर जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और शिक्षा मंत्री राव उदयसिंह से भेंट कर इस मामले से अवगत करवाया। जिस पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शीघ्र ही राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। डॉ पाण्डेय के प्रयासों से अब रतलाम जिले के डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थियों को शीघ्र राशि मिलने जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की महत्वपूर्ण मेधावी छात्र योजना के तहत हायर सेकेंडरी परीक्षा के प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर लेपटॉप हेतु 25 हजार रु की राशि प्रदान की जाती है। प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा छात्र छात्राओं को सम्मानित कर राशि प्रदान की जाती है,लेकिन इस बार तकनीकी कारणों से यह राशि छात्रों को नही मिल पाई थी। जिले के विभिन्न छात्रों की इस कठिनाई पर विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह को भेंट कर अवगत कराया। बीते दिनों इस मामले मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विधायक डॉ पांडेय को आश्वस्त किया था कि बच्चों की यह कठिनाई शीघ्र दूर कर दी जाएगी। डॉ पांडेय के निरंतर प्रयास के चलते शिक्षा विभाग ने अगले माह तक लेपटॉप की राशि उनके खाते में जमा करने की तैयारी शुरू कर दी है।
प्रदेश के 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी राशि –
विधायक डॉ पांडेय के प्रयासों से प्रदेश के 90 हजार से अधिक एवं रतलाम जिले के डेढ़ हजार से अधिक छात्र छात्राओं को लैपटॉप की राशि शीघ्र मिल जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इन मेधावी बच्चों के खातों की जानकारी अपडेट करने की भी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक डॉ पांडेय ने उनके एवं शिक्षा मंत्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

