– श्री महाराणा प्रताप मांगलिक भवन आयोजित की श्रृद्धांजलि सभा
जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक तथा मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृह एवं उद्योग मंत्री कुंवर भारतसिंह के निधन पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जावरा शाखा द्वारा हरियाखेड़ा रोड़ स्थित श्री महाराणा प्रताप मांगलिक भवन पर श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। राजपूत समाज जावरा के सचिव जितेन्द्रसिंह राठौर ने बताया कि श्रृद्धांजलि सभा में महासभा के राष्ट्रीय मंत्री तथा राजपूत समाज जावरा के अध्यक्ष डॉ हमीरसिंह राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी, तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान, बहादुरसिंह सोनगरा, हरिसिंह चौहान, दीपेन्द्रसिंह धतुरिया, दिलीपसिंह कछावा, महेन्द्रसिंह खिंची, होकमसिंह सोलंकी, भूपेन्द्रसिंह सोलंकी, विजयपालसिंह चन्द्रावत, अजयसिंह कछावा आदि सहित महासभा सदस्यों ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

