– सौलर प्लांट लगाने के नाम पर जनता के साथ की लाखों रुपए की धोखाधड़ी
– आरोपियों के करीब दर्जन भर खातों में जमा 27 लाख से अधिक की राशि को किया होल्ड, दोनो आरोपी जेल में
जावरा। किसानों की जमीन पर सौलर प्लांट लगाकर महिने के 3 लाख रुपए कमाने के एवज में अमानत राशि के रुप में करीब 40-50 लाख रुपए ऐठकर फरार होने के मामले में शहर पुलिस से वर्चुओसो सौलर प्रोजेक्ट कंपनी के दो नटवरलाल को गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के इस मामले का खुलासा शुक्रवार सीएसपी कार्यालय जावरा पर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान तथा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादोन की उपस्थिति में करते हुए शहर थाना के दल को दस हजार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की है।
एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत 23 फरवरी को सुनील शर्मा एवं अन्य पीडितो ने वर्चुओसो सौलर प्रोजेक्ट कंपनी के दीपक वर्मा एवं चोलेश्वर रत्ने द्वारा किसानो की जमीन पर सौलर प्लांट लगाने व उसकी एवज में 2-3 लाख रुपये प्रतिमाह देने के नाम पर जनता से सिक्युरिटी मनी के रूप में करीब 40-50 लाख रुपये लेकर धोखाधडी कर रफूचक्कर हो जाने की रिपोर्ट की थी। रिपोर्ट पर से थाना जावरा शहर पर दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की थी। थाना प्रभारी जादौन ने घटना के हर पहलु पर जांच करने के लिए टीम बनाकर तत्काल प्रकरण के आरोपियो की तलाश हेतु अन्य राज्यो छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, कर्नाटक दिल्ली आदि स्थानो पर आरोपियो तलाश पतारसी एवं दबिश दी गयी। दोनो नटवर लाल धोखाधड़ी करने के बाद अन्य लोगो को निशाना बनाने के उद्देश्य से अलग अलग राज्यो में भाग गये थे एवं भोलीभाली जनता को अपना निशाना बनाने में लगे हुए थे।

प्रकरण में दीपक वर्मा पिता ठाकुरदीन वर्मा नि. छिंदवाडा हाल मुकाम ठाणे महाराष्ट्र एवं वर्चुओसो ट्रेड एण्ड सर्विस के डायरेक्टर चोलेश्वर पिता कमल रत्ने नि. छिंदवाडा हाल मुकाम बैंगलोर कर्नाटक को गिरफ्तार किया। एव दोनो आरोपियो का पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ करने पर दोनो आरोपियो के एक दर्जन से ज्यादा बैंक खाते मिले जिनमें जनता से फ्राड किये गये रुपयों को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर किया जाता था। बाद आरोपियो की निशादेही से आरोपियो के बैंक खातो की जानकारी प्राप्त कर अलग अलग बैंको के अलग अलग खातो में आये 27 लाख 66 हजार 14 रुपये होल्ड किये गये। होल्ड किये गये रुपयो के संबंध में माननीय न्यायालय के आदेश से अग्रीम कार्यवाही की जावेगी। दोनो आरोपियो को जेआर पर जैल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, उनि. रघुवीर जोशी, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह आरक्षक अभय चौहान, आरक्षक सोनपाल, विजेश पाटीदार, दिनेश भार्गो, आरक्षक विपुल भावसार (सायबर सैल) की सराहनीय भूमिका रही।



