• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 22
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति
जावरा

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

EditorBy EditorOctober 22, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

-कलेक्टर अजय कटेसरिया ने जारी किया आदेश, विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय की अनुशंसा पर रिक्त स्कूल भवनों में होंगे आंगनवाड़ी केंद्र संचालित
– पार्षद जानीबाई धाकड़ और प्रतिनिधि दशरथ कसानिया धाकड़ के प्रयासों को मिली सफलता
जावरा। किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को अब शासकीय भवनों में स्थानांतरित करने का रास्ता साफ हो गया है। जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने स्वीकृति आदेश जारी कर जावरा शहर सहित रतलाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त शासकीय स्कूल भवनों का उपयोग आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए करने की मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से जावरा शहर के छह आंगनवाड़ी केंद्रों को लाभ मिलेगा। इससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होने के साथ बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए सुविधाजनक वातावरण मिलने की उम्मीद है।
जावरा शहर के छ: आंगनवाड़ी केंद्र होंगे स्थानांतरित –
कलेक्टर द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार जावरा शहर के सेक्टर क्रमांक 01 एवं 02 के छह आंगनवाड़ी केंद्रों को शासकीय स्कूल भवनों में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी गई है। आदेश में नया मालीपुरा, दरगाह रोड, रामबाग, नाई गली, जबरन कॉलोनी और मलवासीपुरा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं। आदेश के अनुसार संबंधित केंद्रों को निर्धारित शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के भवनों में उपलब्ध कक्षों में स्थानांतरित किया जाना है। जावरा के अलावा सेलाना, रतलाम शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केंद्रों को भी इस निर्णय का लाभ मिलेगा।
पार्षद जानीबाई धाकड़ और प्रतिनिधि दशरथ कसानिया के प्रयासों को मिली सफलता –
जावरा शहर में सीएम राइज स्कूलों के कारण रिक्त हुए शासकीय भवनों का उपयोग आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए करने की मांग वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद जानीबाई धाकड़ और उनके प्रतिनिधि दशरथ कसानिया धाकड़ ने लगातार उठाई थी। इस संबंध में विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, जिला कलेक्टर, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर पालिका परिषद जावरा को पत्राचार कर रिक्त भवनों को आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था।विधायक की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश –
इस पहल में विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय की अनुशंसा और जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया की स्वीकृति के बाद शासकीय भवनों के उपयोग का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पार्षद और उनके प्रतिनिधि द्वारा उठाए गए इस मुद्दे का लाभ अब जावरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलने जा रहा है।
किराए के भवनों की परेशानी होगी कम, बच्चों को मिलेगा बेहतर वातावरण –
किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कई व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शासकीय भवन उपलब्ध होने से केंद्रों के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों और संस्कारों के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। रिक्त पड़े शासकीय स्कूल भवनों का उपयोग जनहित में होने से सरकारी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल भी सुनिश्चित होगा। यह निर्णय आंगनवाड़ी व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संबंधित अधिकारियों के प्रति जताया आभार –
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया धाकड़ ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर पालिका परिषद जावरा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को जिम्मेदारी के साथ उठाकर उनका समाधान करवाना ही सच्ची जनसेवा है। शहर और वार्ड की सुविधाओं तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर आगे भी निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
कलेक्टर के आदेश में जावरा के छह केंद्र शामिल –
जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद शहर के नया मालीपुरा के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 01, दरगाह रोड का आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 17, रामबाग का आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 19, नाई गली का आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 27, जबरन कॉलोनी का आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 28 तथा मलवासीपुरा का आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 50 रिक्त हुए शासकीय भवन मे स्थानांतरित होगी।#

Post Views: 6
#aaganwadi #collector ratlam #jaora news today #mahila bal vikas vibhag #Ratlam news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

By EditorOctober 22, 2026

– रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर कार्रवाई, सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन…

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.