– चिकलाना स्कूल में KIMTIMONEY की वित्तीय शिक्षा कार्यशाला, 80 विद्यार्थियों ने सीखे बचत, निवेश और साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके
जावरा। जावरा की KIMTIMONEY संस्था द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिकलाना में विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘मनी स्मार्टÓ वित्तीय शिक्षा एवं फाइनेंस में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं के लगभग 80 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।
संचालक प्रथमेश कीमती ने विद्यार्थियों को सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से पैसों के सही प्रबंधन, बचत और निवेश की जानकारी दी। उन्होंने जरूरत और शौक के बीच अंतर समझाते हुए 50-30-20 बजट नियम, पहले बचत फिर खर्च, महंगाई का प्रभाव और कंपाउंडिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में म्यूचुअल फंड, SIP, हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस, सही लोन का चयन और क्रेडिट स्कोर के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि आर्थिक रूप से जागरूक बनने के लिए कम उम्र से ही बचत की आदत विकसित करना और सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेना जरूरी है।
साइबर धोखाधड़ी से बचने के बताए उपाय –
डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दौर में विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। प्रथमेश कीमती ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN या CVV साझा नहीं करना चाहिए। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने अथवा आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
फाइनेंस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से कराया परिचित –
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को वित्तीय क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी भी दी गई। इसमें CA, CS, CFA, CFP, , बैंकिंग, एक्चुअरी, म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस एडवाइजर और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के लिए ‘मनी स्मार्ट’ गाइड भी वितरित की गई। प्रथमेश कीमती ने कहा कि आज के विद्यार्थी कुछ ही वर्षों में नौकरी और कमाई की शुरुआत करेंगे। ऐसे में उन्हें अभी से पैसों के प्रबंधन, बचत और निवेश की सही जानकारी देना भविष्य में बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में सहायक होगा। पैसों की समझ और वित्तीय शिक्षा की शुरुआत स्कूल स्तर से ही होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य अंजुम बानो ने आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

