– पुलिस जांच में जुटी, शव को पहुंचाया सिविल हास्पीटल
– सीएसपी बोले शरीर पर पुरानी चोंट के निशान, पीएम के बाद होगी स्थिति साफ
जावरा। शहर में महाअष्टमी पूजन के दिन सुबह सुबह रेलवे फाटक चौराहे पर होटल महाराजा के सामने ओव्हरब्रिज के नीचे एक अज्ञात महिला का शव सदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर सीएसपी दुर्गेश आर्मो, शहर थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर, एसआई कन्हैया अवस्या दल बल सहित मौके पर पहुंचे और सर्चिंग शुरु की। मौके पर महिला का शव पड़ा था, जिसके सिर के नीचे से खुन बह रहा था। पुलिस के अनुसार महिला को सुबह करीब 8 बजे यहां देखा गया था, उसके बाद करीब 10 बजे महिला अचेत अवस्था में यहा पड़ी मिली। सूचना पर जब दल पहुंचा तो महिला की मौत हो चुकी थी।
पुरानी चोंट के निशान, हत्या की आशंका नहीं –
सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि महिला के समीप से कुछ मेडिसीन मिली है, शहरी पर धागे आदि बंधे है, सिर के साथ पुरे शरीर पर पुरानी चोंट के निशान भी मिले है। जिसके चलते हत्या की आशंका नहीं लग रही है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिविल हास्पीटल भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। फ़िलहाल तो मर्ग कायम कर जाँच शुरू की है, महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है, शिनाख्त के लिए महिला का फोटो हर थाना क्षैत्र और चोकी पर भिजवा दिया है।