• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»कलयुगी माँ ने घोंटा ममता का गला, पति व सास से परेशान होकर अपने 4 माह के जुड़वा मासुमो को उतारा मौत के घाट
क्राइम न्यूज़

कलयुगी माँ ने घोंटा ममता का गला, पति व सास से परेशान होकर अपने 4 माह के जुड़वा मासुमो को उतारा मौत के घाट

EditorBy EditorNovember 22, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– बच्चों को संभालने में सहयोग नहीं करने पर अपने ही जुड़वा बच्चों को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला
रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम में एक दिल दहला देेने वाला प्रकाश में आया, जिसमें एक कलयुगी मां ने अपने ही महज 4 माह के जुड़वा बच्चों को अपनी सास और पति से नाराजगी के चलते पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया, इतना ही नहीं शव को निकालकर उन्है पति द्वारा कब्रस्तान में दफन भी कर दिया गया। पति-पत्नि की इस घिनोनी हरकत की सूचना जब पड़ोसी ने पुलिस को दी तब कहीं जाकर मामला उजागर हुआ, पहले तो बच्चो के टंकी में गिरने से मौत होना बताया गया, लेकिन जब पुलिस ने मामले में जांच करते हुए रचनात्मक चित्रण किया और एफएसएल की टीम ने जग गुत्थी सुलझाई तो यह बात सामने आई कि 4 माह के बच्चों की मां ने ही अपनी सास और पति द्वारा बच्चों को संभालने में सहयोग नहीं करने से नाराज होकर बच्चों को टंकी में डुबोकर मार डाला। मामले का खुलासा शुक्रवार को एसपी अमित कुमार ने किया।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि मदिना मस्जिद के पीछे निवास करने वाले इरशाद कुरेशी ने माणकचौक थाने पर सूचना दी गई कि मेरे मकान के उपरी मंजिल पर किराये पर रहने वाले आमिर कुरेशी व उसकी पत्नि पम्मी उर्फ मुस्कान के द्वारा अपने जुड़वा बच्चे हसन व फातिमा (4 माह) के पानी की सिनटेक्स टंकी मे मां के हाथ से गिर जाने के पश्चात पानी मे डुबने से मृत्यु होने पर पिता आमिर द्वारा बच्चो को पानी की टंकी से निकालकर शैरानीपुरा कब्रस्तान मे दफना दिया गया है। सूचना पर थाना माणकचौक के मर्ग कायम कर धारा 174 बी.एन.एस.एस.का पंजीबध्द कर जांच मे लिया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की वास्तविकता के खुलासे हेतु अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र गड़रिया एंव एफ.एस.एल अधिकारी अतुल मित्तल के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये साक्षियो एवं आसपास के निवासियो के कथन, भौतिक एंव वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर जांच की गई। मृतक बच्चों के शवो को निकालने हेतु एस.डी.एम रतलाम को पत्र भेजकर तहसीलदार रिषभ ठाकुर की उपस्थिति मे पंचानो के समक्ष शैरानीपुरा कब्रस्तान से जुड़वा बच्चे हसन व फातिमा के शव को निकालकर मेड़ीकल कॉलेज रतलाम मे पी.एम. करवाया गया।
डुबने से सांस नहीं ले पाए बच्चे –
पी.एम.रिपोर्ट में पी.एम.कर्ता डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण डुबने के परिणाम स्वरुप श्वासावरोध होना लेख किया गया है। साक्षियों, मृतक बच्चों के माता पिता एवं परिजनों के कथन, भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों आदि के आधार पर जांच करते यह तथ्य सामने आए कि मृतक बच्चों की मां मुस्कान अपने बच्चों के संभालने की बात पर अपनी सास व पति से सहयोग नहीं करने से नाराज़ थी।
बच्चों को संभालने की बात पर मुस्कान थी नाराज –
एसपी ने बताया कि पुछतार में मुस्कान ने बताया कि 19 नंवबर को भी मोहल्ले में गमी होने से मेरे घर पर मुस्कान की सास भी आई हुई थी यह लोग जब जाने लगे तो मुस्कान द्वारा उसके पति से कहा कि कोई तो यहा रूक जाओ क्योकि मै इन बच्चो को अकेली संभाल नहीं पाउंगी फिर भी यह लोग चले गये, मुस्कान ने अपने कथन में बताया कि पहले भी कई बार मैने मेरे पति से कहा कि बच्चे संभालने में मुझे दिक्कत होती है तुम मेरा सहयोग नहीं करते हो आज भी मेरे पति ने मेरी बात नहीं मानी मै बहुत चिढ़ गई थी तो मैने सोचा कि दोनो बच्चो को खत्म कर देती हु तो समस्या खत्म हो जायेगी।
टंकी में बच्चों को डालकर पति को लगाया फोन –
मुस्कान ने बताया कि मेरा एक बच्चा जमीन पर खेल रहा था और दुसरा झुले में था तो मैने पहले एक बच्चे को पानी की भरी हुई सिंटेक्स की टंकी में डाला और बाद में दुसरे बच्चे को भी उसी सिंटेक्स की पानी की टंकी में डाल दिया और मेरे पति को फोन लगाया कि दोनो भाई बहन घर मे नही है। मेरा पति तथा उनके दोस्त बिलाल आदि घर आये। उन्होने बच्चो को ढुढां मैने नही बताया कि बच्चे कहा है। फिर उन्होने पानी की टंकी मे से बच्चो को निकाला ओर कमरे मे रखा औंधा करके पीठ दबाई पानी उनके मुंह से पानी निकाला परन्तु वह जिन्दा नही थे मर गये थे। फिर मेरे पति ने आटो को बुलाया तथा दोनो बच्चो को लेकर मेरे ससुराल शेरानीपुरा लेकर चले गये दोनो बच्चो को वही शैरानियो के कब्रस्तान के पिछे स्थित कब्रस्तान मे दफना दिया।
पति और पत्नी पर हत्या का प्रकरण किया दर्ज –
एसपी ने बताया कि संपूर्ण मर्ग जांच पर से आरोपीगण मुस्कान उर्फ पम्मी पति आमिर कुरैशी (25) निवासी मदिना मजिस्द के पीछे वेदव्यास कालोनी, रतलाम व आमिर पिता हुसैन कुरैशी (30) मदिना मजिस्द के पीछे वेद व्यास कालोनी, रतलाम के द्वारा हसन पिता आमिर कुरैशी (04 माह) व फातिमा पिता आमिर कुरैशी (04 माह) की हत्या कर बच्चो को कब्रस्तान में दफनाये पाया जाने का अपराध पाया जाने आरोपी मुस्कान उर्प पम्मी पति आमिर कुरेशी एंव आमिर पिता हुसैन कुरेशी निवासी मदिना मस्जिद के पिछे रतलाम के विरूध्द अपराध क्र. 615/24 धारा 103 (1), 238, 3 (5) बी.एन.एस. का पाया जाने से विवेचना मे लिया गया। आरोपी आमिर व मुस्कान को गिरफ्तार किया गया प्रकरण मे विवेचना जारी है।
गुत्थी सुलझाने में इनकी भूमिका रही सराहनीय –
मासुमों की मौत की गुत्थी सुलझाने में एफ.एस.एल अधिकारी अतुल मित्तल, थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गड़रिया, महिला थाना प्रभारी पार्वती गौड़, उप निरी. दीपक डामोर, प्रवीण वास्कले, सउनि शिवनाथ सिंह राठोर, प्र.आर.मीना राठौर, कार्य.वा.प्र.आर. अमित त्यागी, अमिरचन्द, कैलाश परमार, म.आर. हेमलता पुरोहित, मेघा राणा, रसना, वर्षा कैथवास, आर संदिप शर्मा, मुकेश गणावा, हरिओम आकोदिया, चन्द्रर मार्को, विरेन्द्र बारोठ, मुकेश कुमावत थाना माणकचौक रतलाम की सराहनीय भूमिका रही है।

Post Views: 326
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : 5 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, 1.80 लाख के चोरी के आभूषण बरामद

July 8, 2026

रतलाम में बुजुर्ग महिला से ठगी का खुलासा : उत्तरप्रदेश से अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, 3.10 लाख का सोना बरामद

July 8, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

By EditorJuly 10, 2026

– प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गुड्डू पहलवान, पत्नी और बेटी पर दर्ज किया प्रकरण…

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.