– मानसीक रुप से कमजोर था मृतक
– गांव में आक्रोश के चलते भारी पुलिस बल तैनात, एसडीओपी शक्तिसिंह और थाना प्रभारी पिपलौदा मौके पर
– आक्रोश के चलते एसपी राहुल कुमार के भी पहुंचेंगे मौके पर
– शव को जावरा पीएम के लिए भेजा
जावरा। विधानसभा के पिपलौदा तहसील के गांव शेरपुर में एक मानसीक रुप से बिमार 26 वर्षीय युवक द्वारा गाड़ी का कांच फोडने की बात पर आपसी रंजीश के चलते बीती रात गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। शनिवार को सुबह जैसे ही युवक का शव उसके घर के बाहर मिला वैसे ही गांव में आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान तथा पिपलौदा थाना प्रभारी विक्रमसिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर तत्काल पंचनाका बनाकर शव को जावरा सिविल हास्पीटल भिजवाया। आपसी रंजीश के चलते हुए हत्याकाण्ड के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम करते हुए आरोपियों को शीघ्र पकडऩे की मांग की, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुलकुमार के भी मौके पर पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले शेरपुर निवासी राहुलसिंह पिता भोपालसिंह राठौर की गाड़ी का साईड ग्लास मृतक धारासिंह पिता जुझारसिंह के टकराने से टूट गया था। जिस पर दोनो पक्षों में विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने राहुलसिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रात राहुल अपने कुछ साथियों को लेकर मृतक धारासिंह के घर पर आया था और उसे लेकर गए और उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद शनिवार को सुबह धारासिंह के घर के बाहर ही उसका शव मिला, जिस पर गांव में आक्रोश फैल गया। जिसके चलते गांव में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लगाया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में शव को जावरा भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।


