जावरा (रतलाम)। जावरा नगरपालिका परिषद के कामकाज अब सीधे जांच के घेरे में आ गए हैं। वर्ष 2023 से अब तक हुए निर्माण कार्यों, सामग्री खरीदी और नामांतरण मामलों में कथित गड़बडिय़ों की शिकायत पर EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने मंगलवार को अचानक नगरपालिका कार्यालय में एंट्री ले ली।
भाजपा नेता तथा वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश धाकड़ की शिकायत के बाद उज्जैन EOW लगातार दस्तावेज मांग रहा था, लेकिन नगरपालिका द्वारा कई महत्वपूर्ण फाइलें नहीं भेजी गईं। इसी के चलते निरीक्षक रामजी यादव अपनी टीम के साथ मंगलवार को सीधे जावरा नपा कार्यालय ही पहुंच गए।
विभागों से जानकारी जुटाई, कारवाई जारी –
जावरा नपा कार्यालय पहुंचने के बाद टीम ने अलग-अलग विभागों से जानकारी जुटाई और अब सीएमओ कक्ष के बाहर डेरा डाल दिया है। बताया जा रहा है कि सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस जनसुनवाई के लिए एसडीएम कार्यालय गए हुए हैं, इसलिए अधिकारी उनका इंतजार कर रहे हैं। वही कारवाई अभी जारी है l
बड़ी कार्रवाई के संकेत –
सीएमओ के पहुंचते EOW टीम जरूरी दस्तावेज जब्त कर सकती है। अगर जांच में अनियमितता साबित होती है, तो संबंधित अधिकारियों पर सीधा केस दर्ज होने की संभावना है। EOW की अचानक कार्रवाई से नगरपालिका के गलियारों में अफरा-तफरी का माहौल है और कर्मचारियों में बेचैनी साफ देखी जा रही है। मामले में आगे क्या होगा इसका खुलासा तो जाँच खत्म होने के बाद ही चलेगा l


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

