Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। विश्व पूज्य गुरुदेव गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी की 197 वी जन्म जयंती एवं 117 वे स्वर्ग रोहन तिथि गुरु सप्तमी एवं राज राजेंद्र वाटिका गुरु मंदिर की 19 वीं वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण महोत्सव के अंतर्गत श्री संघ एवं वाटिका ट्रस्ट द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन साध्वी भगवंत डॉक्टर अमृतरसा श्रीजी आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा में किया गया। साध्वी भगवंत ने गुरुदेव की महिमा का बखान करते हुए कहा की गुरुदेव ने जावरा की जिस पावन भूमि पर क्रियोद्धर किया था उसी पावन भूमि पर आज से 19 वर्ष पूर्व पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमदविजय जयंतसेन सुरीश्वर ने…
– जनवरी से दिसंबर तक पुरे साल होगी सेवा गतिविधियां जावरा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब की लीनेस मल्टीपल सरगम-2 के लीनेस क्लब जावरा के नवीन सत्र 2024 का शुभारंभ संत सम्मान के साथ किया गया। जनवरी से दिसंबर 2024 तक संचालित होने वाले पुरे सत्र में क्लब द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियां की जाएगी। क्लब अध्यक्ष कविताकुंवर चौहान, सचिव विनीता सोनी और कोषाध्यक्ष रेखा रावल ने बताया कि 1 जनवरी से नवीन सत्र की शुरुआत हुई है। नवीन सत्र का शुभारंभ श्रीगीता भवन ट्रस्ट जावरा द्वारा आयोजित श्री गीता जयंति महोत्सव के तहत श्रीराम कथा का रसपान करवाने आए राष्ट्रसंत नमन…
हाथों में भगवा लेकर पोरवाल समाज ने निकाली वाहन रैली, पांच दिवसीय श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ
श्रीरामलला प्रतिष्ठा महोत्सव निमित्त पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व संध्या पर निकाली वाहन रैली – पीपली बाजार में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में 22 को बिराजेंगे प्रभु श्रीराम – पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आज से, वाहन रैली में भगवामय हुआ शहर जावरा। श्री राम मंदिर जांगड़ा पंच पोरवाल समाज ट्रस्ट पिपली बाजार जावरा द्वारा आराध्य देव प्रभु श्रीराम के प्राचीनतम भव्य मंदिर की नव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। प्रभु श्री राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा व श्री राम मारुति महायज्ञ का पांच दिवसीय आयोजन दिनांक 18 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक भव्य रूप…
– गीता जयंति महोत्सव के तहत चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा जावरा। अपने से अपना परिचय करा देना ही राम कथा का लक्ष्य है, अपना मस्तक राम के चरणों में लगा देना ही राम कथा है। राम कथा के तत्व को, मर्म को समझ जाए तो राम कथा में आनंद आ जाएगा, सत्य को धारण करों और उसे आचरण में लाओ, ऐसा भजन करों की भगवान आकर आपसे लिपट जाए, संसार की प्रपंचनाओं से जिसका हो गया अंत, समझो वहीं है सच्चा संत, जहां पर योग्यता है वहां व्यवस्था पहुंचना चाहिए। मनुष्य वहीं जो अपने व अपने परिवार का…
प्रीमियम जमा कराने 2 माह का समय, नहीं तो खाली करना होगी दुकान, राशि भी होगी राजसात, घटिया निर्माण और काम अधुरा छोडऩे वाले ठेकेदारों पर होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
– नपा के साधारण सम्मेलन में 13 मे से 2 सर्वानुमति से तो शेष मतदान कर हुए पारित – 30 पार्षदों मे बन गए चार गुट, तीन पार्षद रहे अनुपस्थित जावरा। नगर पालिका जावरा का साधारण सम्मेलन मंगलवार को नपाध्यक्ष अनम युसूफ कड़पा की अध्यक्षता तथा नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया की मौजुदगी में हुआ। सम्मेलन में रखे गए 13 मुद्दों मे से 2 मुद्दे सर्वानुमति से पारित हुए वहीं शेष मुद्दों पर सदन में मतदान कर मुद्दों को पास करना पड़ा। नपा जावरा के 30 पार्षदों मे करीब चार अलग अलग गुट दिखाई दिए। जिनमें सत्ता पक्ष के पीआईसी सदस्य,…
जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा गोल्डन ने मकर संक्रांति पर्व की शुरुआत गाय को गुड़ और चारा खिला कर की। उसके पश्चात ग्रुप की पारिवारिक सभा फिनिक्स स्कूल पर आयोजित की गई। जिसमें आओ स्कूल चले हम की थीम पर सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। विद्यालय में प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के पश्चात सभी सदस्यों ने कक्षा मे अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कक्षा का संचालन शिक्षक विपुल मेहता एवं तारा जैन ने किया। कक्षा मे श्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरुस्कार नितिन कोठारी एवं प्राची जैन को दिया गया। खेल के पिरियड में कपल क्रिकेट का आयोजन किया गया। कपल क्रिकेट के अंतर्गत…
अयोध्या के साथ-साथ लुहारी गांव में भी बिराजेगें रामलला, अनुष्ठान के पहले दिन गांव में निकली कलश यात्रा
जावरा। शहर से करीब 3 किलामीटर दूर स्थित ग्राम लुहारी में सकल पंच द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ लुहारी में भी श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। ग्राम लुहारी में विगत 3 वर्षो से राम मंदिर बनकर तैयार है। ग्रामीणजनो को शुभ मुहुर्त का इंतजार था कि एक अच्छे मुहुर्त में नवीन भव्य मंदिर में रामलला को विराजित करेगें। ईश्वर ने गांव वालो की ऐसी सूनी और एक ऐसा मुर्हुत दिया, जहां एक ओर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी समय गांव लुहारी में बने भव्य मंदिर में भी…
– रामायण और महाभारत दोनो ही भाईयों की कथा है, रामायण में करुणा है तो महाभारत में द्वेषता – गीता जयंति महोत्सव के तहत चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा जावरा। विश्व की सम्पूर्ण धरती को भारत माता कहा है, क्यों कि जिस धरती से श्रीराम और श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ, वह धरती माता कहलाने के योग्य है, तीन अक्षर में यदि राम को लिखता है तो भारत लिखा जाएगा और यदि भारत को दो अक्षर में लिखता है तो राम लिखा जाएगा। यह भारत भूमि अवतारों की भूमि है, भारत भगवान का हृदय है, इसलिए सम्पूर्ण विश्व में जब…
फोटो ग्राफर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, राम पांचाल अध्यक्ष, मुकेश मेवाड़ा सचिव मनोनीत
– जावरा फोटो ग्राफर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सम्पन्न जावरा। फोटो ग्राफर एसोसिएशन के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न जिसमें सर्वसम्मती से संरक्षक दिनेश जायसवाल, दिलीप भावसार, राम पांचाल को अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया। राम पंचाल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष पद पर हुसामुद्दीन विलायती, सचिव पद पर मुकेश मेवाड़ा, कोषाध्यक्ष के पद पर रवि चौहान, सह कोषाध्यक्ष महेश बोरासी, सहसचिव राहुल गोस्वामी, मिडिया प्रभारी अर्जुन दायम तथा बोर्ड मेम्बर असगर खान (अज्जु भाई), निलेश जैन, नरेन्द्र राव, राजेश राठौड़, अब्दुल बारी खांन, राकेश पाटीदार, कुशालसिंह को मनोनित किया गया। उक्त बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष मनीष सोनी, विजय कदम…
मकर संक्राति पर सर्वधर्म गौशाला भाटखेड़ा नवेली के दानपात्र से निकली 90 हजार रुपए की दान राशि
जावरा । मकर संक्रांति का पर्व सर्वधर्म गौशाला भाटखेड़ा नवेली में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम बालाजी महाराज एवं गौ माता की पुजन व आरती की गई। गौमाता को गुड़ लापसी एवं हरा चारा खिलाया गया। गौसेवा करने पहुंचे आसपास गांव के भक्तों के सामने गौशाला के दान पत्र खोले गए। जिसमें सर्वाधिक राशि ग्राम कंसेर द्वारा प्रदान की गई। यह राशि रतनलाल सांखला के द्वारा एकत्रित की गई, कंसेर से कुल राशि 44 हजार 118 रुपए प्राप्त हुई। वहीं कंसेर के समस्त ग्रामवासियों की ओर से गौशाला में गौमाता के लिए 20 छत पंखे भेंट किए…
