जावरा। शहर से करीब 3 किलामीटर दूर स्थित ग्राम लुहारी में सकल पंच द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ लुहारी में भी श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। ग्राम लुहारी में विगत 3 वर्षो से राम मंदिर बनकर तैयार है। ग्रामीणजनो को शुभ मुहुर्त का इंतजार था कि एक अच्छे मुहुर्त में नवीन भव्य मंदिर में रामलला को विराजित करेगें। ईश्वर ने गांव वालो की ऐसी सूनी और एक ऐसा मुर्हुत दिया, जहां एक ओर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी समय गांव लुहारी में बने भव्य मंदिर में भी रामलला विराजित होगें।
मंगलवार को निकली कलश यात्रा –
रामलला की प्रतिष्ठा महोत्सव में ग्रामीण ऐतिहासिक बनाने में जुटे है, इसी कड़ी में मंगलवार को गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो गांव के सभी प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, कलश यात्रा में डीजे, ढोल के साथ महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। प्रतिदिन सुबह 5 बजे रामधुन प्रभात फैरी निकाल रहे है। दोपहर में यज्ञ के साथ ही रात में भजन किर्तन किए जा रहे है। 22 जनवरी को शुभ मुर्हूत में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन होगा। श्रीरामलाल प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गांव के घर घर पर रंगोली बनाई जा रही है। समुचे गांव की साफ सफाई की जा रही है। गांव में भगवा झण्डे लगाये जा रहे है। फुल झडियां और फटाखे फोडे जा रहे है घर-घर दिपक लगाये जा रहे है। 22 जनवरी को पुरे गांव में दीवाली मनाने की व्यवस्था ग्रामीणों ने की है।


