जावरा । मकर संक्रांति का पर्व सर्वधर्म गौशाला भाटखेड़ा नवेली में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम बालाजी महाराज एवं गौ माता की पुजन व आरती की गई। गौमाता को गुड़ लापसी एवं हरा चारा खिलाया गया। गौसेवा करने पहुंचे आसपास गांव के भक्तों के सामने गौशाला के दान पत्र खोले गए। जिसमें सर्वाधिक राशि ग्राम कंसेर द्वारा प्रदान की गई। यह राशि रतनलाल सांखला के द्वारा एकत्रित की गई, कंसेर से कुल राशि 44 हजार 118 रुपए प्राप्त हुई। वहीं कंसेर के समस्त ग्रामवासियों की ओर से गौशाला में गौमाता के लिए 20 छत पंखे भेंट किए गए। मकर संक्रांति के अवसर पर कुल दान राशि दानपात्र सहित लगभग 90 हजार रुपए प्राप्त हुई। प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में जावरा नगर पालिका पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि शिवेंद्र माथुर एवं सर्वधर्म गौशाला के अध्यक्ष राजेश जैन जावरा, सचिव नारायण सिंह चिकलाना, समिति के वरिष्ठ दातार सिंह, भगवती लाल पाटीदार, अर्जुन पाटीदार नवेली, रामेश्वर परमार भाटखेड़ा , समाजसेवी कांतिलाल जैन , गोपाल लोहार रणायरा, गोवर्धन सिंह सेमलखेड़ी, बलवंतसिंह देवड़ा,रायसिंह खोड़ाना, देवीलाल पोरवाल रिछादेवड़ा, नरसिंग रानीगांव , भंवर सिंह, रामगोपाल, भगवान सिंह, सुरेश जाट कंसेर, नितिन चावला, अंकित पामेचा, सुमित शर्मा, पुखराज भंडारी आदि उपस्थित रहे।


