• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

February 13, 2026

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, February 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सीएम राईज स्कूल … होनहार विद्यार्थियों को कैसे मिलेगा प्रवेश …? सरकार ने नहीं बनाई कोई प्रवेश नीति
जावरा

सीएम राईज स्कूल … होनहार विद्यार्थियों को कैसे मिलेगा प्रवेश …? सरकार ने नहीं बनाई कोई प्रवेश नीति

EditorBy EditorMarch 12, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– करोड़ों खर्च कर सीएम राईज का भवन तो बना दिया, लेकिन प्रवेश को लेकर नहीं बनाई कोई नीति,
– नवीन सत्र में हेण्ड ओव्हर की तैयारी, सरकारी स्कूल के बच्चों को ही मिलेगा प्रवेश
– मध्यम वर्गीय होनहार छात्र प्रवेश से रहेंगे वंचित
जावरा। प्रदेश सरकार ने शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए प्रदेश भर में कई हायर सेकेण्डरीस्कूलों को उन्नत करते हुए सीएम राईज विद्यालय का कान्सेप्ट लाते हुए सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना और इन्फ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने तथा बच्चों को विद्यालय में सर्वसुविधा मिले इसको लेकर करोड़ों रुपए खर्च करते हुए सीएम राईज स्कूलों में बड़े बड़े भवन, खैल मैदान आदि तो तैयार कर दिए, लेकिन इन स्कूलों में मध्यम वर्गीय परिवारों के होनहार विद्यार्थियों को प्रवेश कैसे मिलेगा, इसको लेकर कोई नीति नहीं बनाई हैं। ऐसे में कई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित ही रहेंगे। जावरा में करीब 1700 सीट –
शिक्षा विभाग के सूत्रों की माने तो सीएम राईज स्कूल जावरा का भवन बनकर तैयार हो गया हैं, संभवत: अप्रेल माह में इसे हेण्डओव्हर भी कर दिया जाएगा, हेण्ड ओव्हर होने के साथ ही 5 किलोमीटर की परीधी में आने वाले सभी प्राथमिक से लेकर हायर सेकेण्डरी तक के सरकारी स्कूलों को जावरा के सीएम राईज स्कूल में मर्ज किया जाएगा। जिससे चलते इस स्कूल में करीब 1700 बच्चों के प्रवेश के लिए सीट उपलब्ध हैं, लेकिन सरकार की नीति के चलते पहले इन सीटों पर मर्ज स्कूलों के बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं मर्ज होने वाले स्कूलों के शिक्षक भी इसी स्कूल में अध्यापन कार्य करवाएंगे। ऐसे में जब सरकारी स्कूल के बच्चों को ही इसमे प्रवेश देना हैं, उन्ही स्कूल के अध्यापकों से ही शिक्षण कार्य करवाना हैं तो फिर जनता के करोड़ो रुपए स्कूल के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने का क्या मतलब रहा।नीति स्कूलों की मोटी फीस न भर पाने वाले पालकों को कैसे मिलेगी राहत –
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा सीएम राईज स्कूल का कान्सेप्ट प्रदेश में इसलिए लागू किया था, ताकि प्रदेश के ऐसे मध्यम वर्गीय परिवार जो निजी कान्वेंट स्कूलों की महंगी व मोटी फिस नहीं भर सकते हैं, ऐसे परिवार के होनहार विद्यार्थियों को इन स्कूलों में प्रवेश मिलेगा और उन्है बेहतर शिक्षा मिलेगी, लेकिन सरकार ने अब तक इन स्कूलों में प्रवेश को लेकर कोई नई नीति नहीं बनाई हैं, ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवार के होनहारों को प्रवेश कैसे मिलेगा .. ? पालकों को केसे राहत मिलेगी, इसको लेकर सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई हैं, वहीं जब सभी सीटे केवल सरकारी स्कूल के बच्चों से ही भरना हैं तो फिर करोड़ो क्यों खर्च किए …. ?

Post Views: 194
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

February 13, 2026

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026
Don't Miss
जावरा

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

By EditorFebruary 13, 2026

– पेयजल स्रोतों को बांधे रक्षा सूत्र • घर-घर नलजल की रक्षा का लिया संकल्प,…

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

February 13, 2026

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.