– शहर थाना परिसर से शुरु कर पुरे शहर में निकाला मार्च
जावरा। आगामी दिनों पडऩे वाले होली, रंग पचंमी, शीतला सप्तमी जैसे त्यौहारों के साथ ही रमजान माह जारी हैं, रमजान के बाद ईद का पर्व मनाया जाएगा। दोनो समप्रदायों के तीज त्यौहार शांति पूर्ण ढंग से मने, शहर में त्योहारों पर कोई अशांति ना फैले, किसी प्रकार का कोई विवाद ना हो और आपसी भाईचारे तथा अमन व शांति के साथ त्यौहार मने, इसको लेकर बुधवार को दोपहर में स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार संदीप इवने, एसडीओपी संदीप मालवीय, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी व्हीडी जोशी, नायब तहसीलदार वैभव जैन के साथ पुलिस जवान शामिल रहे।
बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे शहर थाना परिसर से एएसपी राकेश खाखा की उपस्थिति में फ्लैग मार्च निकला जो थाने से प्रारंभ होकर रतलामी गेट, लक्ष्मीबाई रोड़, नीम चौक, आजाद चौक, गुन्ना चौक, रपट रोड़, मेवातीपुरा, जेल रोड़ आदि संवेदनशील ईलाकों से होकर पुन: शहर थाना परिसर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च में शहर थाना व औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाने का फोर्स शामिल रहा।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

