– जावरा में स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी
– पिपलौदा में आउटडोर स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार
जावरा। विगत 6 वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में संबल योजना अंतर्गत 45 करोड़ 18 लाख रु से अधिक की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। पिपलोदा में आउटडोर स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसकी स्वीकृति शीघ्र दी जाएगी। वहीं जावरा में आउटडोर स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी हैं।
उक्त आशय की जानकारी विभिन्न मंत्री गणों ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर दी। डॉ पांडेय के प्रश्न पर श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2018-19 से लेकर वर्तमान समय तक मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल)योजना के तहत 1 लाख 1 हजार 490 श्रमिक पंजीकृत हैं। सम्बल योजना के तहत इस अवधि में 5887 हितग्राहियों को 45 करोड़ 18 लाख 75 हजार रु की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इनमें अंत्येष्टि सहायता में 3895, सामान्य मृत्यु सहायता के 1819, दुर्घटना मृत्यु सहायता के 171 व आंशिक अपंगता के दो प्रकरणों में सहायता स्वीकृत की गई हैं।
जावरा में भूमि आवंटन की प्रकिया जारी, पिपलौदा के लिए स्वीकृति का इंतजार –
विधायक डॉ पांडेय के एक अन्य प्रश्न पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि जावरा में आउटडोर खेल स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया की जा रही हैं। पिपलोदा में खेल विभाग को 2.084 हेक्टेयर भूमि पर आउटडोर स्टेडियम निर्माण हेतु 4.95 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसकी स्वीकृति दी जाना हैं।

०००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

