जावरा। संस्कार पब्लिक स्कूल चिकलाना द्वारा पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। इस अवसर पर सेना में कार्यरत मनोज मुछाल वर्तमान जिला कोषालय अधिकारी मंदसौर, भूपेंद्रसिंह चंद्रावत, वी. पी. सिंह, मंगलसिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने देश सेवा के अनुभव को साझा किया तथा विद्यार्थियों में देश रक्षा के प्रति जज्बा उत्पन्न करने के उद्गार व्यक्त किए गए। सभी अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। संस्था के शिक्षकों व छात्रों द्वारा भी देश की रक्षा करते हुए अपने को न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति अपने – अपने भाव कविता, शायरी के रूप में अभिव्यक्त किए गए, जो छात्र-छात्राओं में सैनिकों एवं उनकी शहादत के प्रति सम्मान की भावना अभिव्यक्त कर रही थी।
संस्था प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह द्वारा विद्यार्थियों को देश सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा गया कि आप अच्छी पढ़ाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भी देश, प्रदेश व समाज की सेवा कर सकते हैं। साथ ही सभी शिक्षकों से विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने हेतु संकल्प लेने की बात कही गई। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक रमेश चंद्र कुमावत, जितेंद्र पांचाल, वसीम खान पठान, साहिल मंसूरी, महेश पाटीदार, सुमन जैन, पायल कुंवर देवड़ा, मधु कुंवर, फिजा शेख, नीलम कुंवर, ज्योति कुमावत, संगीता माली, शारदा परिहार, शबनम मंसूरी, चंचल कुंवर, किरण ज्योति कुंवर, निकिता चंद्रावत एवं सभी विद्यार्थी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। संचालन मनोज कुमार राठौर ने किया। अतिथि सैनिकों का आभार जितेंद्र पांचाल ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
संस्कार पब्लिक स्कूल चिकलाना के विद्यार्थियों ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रृद्धांजलि
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

