• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, June 25
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»डोली की जगह अर्थी सजाने वाले हत्यारे प्रेमी और सहयोगी को मिली आजीवन कारावास की सजा
क्राइम न्यूज़

डोली की जगह अर्थी सजाने वाले हत्यारे प्रेमी और सहयोगी को मिली आजीवन कारावास की सजा

EditorBy EditorDecember 23, 2023Updated:December 23, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
सोनू यादव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– शाजापूर की सोनु यादव को जावरा के वेनिला ब्यूटी पार्लर में रतलाम के युवक ने चाकु से मारा था
– घटना के साढ़े तीन साल बाद मिली आजीवन कारावास और अर्थदण्ड की सजा

जावरा। करीब साढ़े तीन साल पहले शाजापुर से डोली में बैठकर अपने पति के घर जाने का सपना संजोए जावरा पहुंची दुल्हन सोनु यादव का चाकु से गला रेतकर अर्थी सजाने वाले हत्यारे प्रेमी व उसके साथी को न्यायाधीश प्रथम अपर सत्र उषा तिवारी ने आजीवन कारावास तथा 5-5 हजार रुपए के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया है।
अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी विजय कुमार पारस ने बताया कि अभियोजन अनुसार 05 जुलाई 2020 को शाजापुर से शादी करने जावरा आई सोनु पिता कमलसिंह यादव का विवाह गौरव जैन निवासी नागदा के साथ गौरव के मामा मुकेश जैन निवासी जावरा के यहा होना था, इसलिये सुबह शाजापुर से जावरा आए थे। सोनु अपनी बहन रूची के साथ आंटिया चौराहा स्थित वेनिला ब्यूटी पार्लर पर मैकअप के लिये गई थी। भाई सुधीर यादव ब्युटी पार्लर पर छोड़कर चला गया था। जिस दौरान सोनु का मेकअप चल रहा था उसी दौरान एक लड़का अन्दर आया और थोड़ी देर पार्लर में बैठा फिर जेब से चाकु निकालकर चाकु से सोनु के गले पर तीन चार वार करते हुये गला रेत दिया। घटना के बाद परिजन सोनु यादव को लेकर अस्पताल पहुचे जहां डाक्टर ने सोनु यादव को चेक कर मृत घोषित किया।
कॉल डिटेल से आरोपियों की हुई पहचान –
पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ करते हुए अंतिम कॉल के आधार पर आरोपी की तलाश की। जांच अधिकारी एसआई रघुवीर जोशी ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जहां घटनास्थल पर राम यादव का ड्रायविंग लायसेंस मिला। विवेचना के दौरान सायबर सैल रतलाम की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की, जिस पर पुलिस ने राम पिता राजेन्द्र यादव व पवन पिता ईशवरलाल पांचाल की पहचान की, पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो उसने उसके साथी राम द्वारा गला रेतकर हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने ईश्वर की निशानदेही पर आरोपी राम को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने सोनू यादव से स्वयं के प्रेम प्रसंग होना बताया व उसका विवाह नागदा जंक्शन के रहने वाले गौरव जैन के साथ उसके मामा मुकेश जैन निवासी जावरा के यहां होने वाला था जिसके कारण दुखी होने पर सोनू यादव से फोन पर बात कर सोनू यादव की लोकेशन लेने के बाद वेनिला ब्यूटी पार्लर जावरा पहुंचना व मौका पाते ही मैकअप कराती सोनू यादव को जान से मारने की नीयत से सेण्डवीच काटने के चाकू से गला रेतकर हत्या करना बताया व अपने साथी पवन के साथ मौके से उसकी मोटर साईकल से भागना बताया व भागते समय माही नदी के पास चाकू झाडियो में फेक देना बताया।
हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया –
संपूर्ण विवेचना से आरोपी राम पिता राजेन्द्र यादव निवासी जाटो का वास रतलाम व पवन पिता ईश्वरलाल पांचाल निवासी जाटो का वास रतलाम पर अपराध धारा 302, 450, 34,120 बी, के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भुपेन्द्रकुमार सांगते ने बताया कि न्यायालय में आए साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने आरोपीगण राम यादव पिता राजेन्द्र यादव (28), निवासी जाटों का वास रतलाम को धारा 302 भादवि के अंतर्गत आजीवन कारावास और 5000 रुपयें अर्थदण्ड व धारा 450 भादवि में 5 वर्ष सश्रम कारावास व 1000 रुपयें अर्थदण्ड एवं पवन पिता ईश्वरलाल पांचाल (28) निवासी जाटो का वास रतलाम को धारा 302/34 भादवि के अंतर्गत आजीवन कारावास और 5000 रुपयें अर्थदण्ड से दंडित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक विजय पारस ने की।

Post Views: 358
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

सर्राफा बाजार में डकैती की पूरी तैयारी थी… हथियार भी थे, रेकी भी हो चुकी थी, लेकिन रतलाम पुलिस की घेराबंदी ने अंतरराज्यीय पारदी गैंग के मंसूबों पर पानी फेर दिया

June 14, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

By EditorJune 24, 2026

– औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, 16 लाख रुपये का मादक पदार्थ व ट्रक…

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.