• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख की सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास सफल

November 15, 2026

इशान जोशी का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन, रविंद्र सिंह सिसोदिया बने उज्जैन संभागीय टीम के हेड कोच

November 15, 2026

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

November 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, November 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»खेल»जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान
खेल

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

EditorBy EditorSeptember 29, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– नामली में 9 महाविद्यालयों के 30 खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला, जावरा की दोनों बेटियों का शानदार प्रदर्शन; अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता पर नजर
रतलाम/जावरा। नामली में शतरंज की बिसात पर जावरा की बेटियों ने अपनी चालों का दम दिखाया। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा निवासी चांदनी जाटव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुस्कान नेका ने दूसरा स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। मुस्कान वर्तमान में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में अध्ययनरत हैं। 9 महाविद्यालयों के 30 खिलाडिय़ों के बीच हुए मुकाबलों में जावरा की दोनों खिलाडिय़ों का प्रदर्शन खासा चर्चा में रहा।
शासकीय महाविद्यालय नामली में जिला स्तरीय शतरंज (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह फिरोजिया के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दीपेश चंद्र पुरोहित के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 9 महाविद्यालयों से 21 पुरुष एवं 9 महिला खिलाडय़िों सहित कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।महिला वर्ग में इन्होने लहराया परचम –
महिला वर्ग में जावरा निवासी चांदनी जाटव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं जावरा निवासी मुस्कान नेका ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुस्कान वर्तमान में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में अध्ययनरत हैं। जावरा की दोनों खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन से शहर का नाम जिला स्तर पर गौरवान्वित हुआ। वहीं प्रतियोगिता में डिंपल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम ने तीसरा, योगिता शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा ने चौथा तथा वंदना कसेरा डॉ. कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।पुरुष वर्ग में दीपेश जगदावत अव्वल –
पुरुष वर्ग में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के दीपेश जगदावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्पित चौधरी द्वितीय, श्री अरिहंत कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के दिव्यांश कसेरा तृतीय, सत्यपाल सिंह राणावत चतुर्थ तथा डॉ. कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय के अक्षत सोनी पांचवें स्थान पर रहे।
इन महाविद्यालय के खिलाडिय़ों ने की थी सहभागिता –
प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय सैलाना, पिपलौदा, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम, स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय, शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा, डॉ. कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम, श्री अरिहंत कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन रतलाम, शासकीय महाविद्यालय नामली एवं कन्या महाविद्यालय रतलाम के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। आयोजन में मुख्य अतिथि एवं प्रेक्षक प्राचार्य डॉ. विद्या तिवारी तथा प्राचार्य डॉ. प्रकाश भालसे की उपस्थिति रही। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. राहुल सोनावा, डॉ. अर्पिता फरक्या, सुश्री राधा निनामा, डॉ. पुनीत गुप्ता, डॉ. जितेंद्र शर्मा तथा निर्णायक गौतम पथरोड़ एवं प्रकाश वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।अब संभाग स्तरीय मुकाबले की तैयारी –
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब 3 अक्टूबर को स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होंगे। ऐसे में जावरा की चांदनी जाटव और मुस्कान नेका के प्रदर्शन पर अब सभी की नजरें रहेंगी।

Post Views: 52
#chess #jaora news today #sport
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख की सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास सफल

November 15, 2026

इशान जोशी का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन, रविंद्र सिंह सिसोदिया बने उज्जैन संभागीय टीम के हेड कोच

November 15, 2026

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख की सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास सफल

By EditorNovember 15, 2026

– 13 हायर सेकेंडरी और 17 हाईस्कूलों में भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और…

इशान जोशी का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन, रविंद्र सिंह सिसोदिया बने उज्जैन संभागीय टीम के हेड कोच

November 15, 2026

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

November 14, 2026

रतलाम रेलवे स्टेशन गोलीकांड का खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद पर चलाई थी गोली, साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

November 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख की सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास सफल

November 15, 2026

इशान जोशी का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन, रविंद्र सिंह सिसोदिया बने उज्जैन संभागीय टीम के हेड कोच

November 15, 2026

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

November 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.