– 23 से 28 मई तक उज्जैन में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव विजय पामेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जावरा का दल सहभागिता करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 23 मई से 28 मई 2026 तक उज्जैन में आयोजित की जाएगी।
टीम में इन खिलाडिय़ों का चयन –
प्रतियोगिता में राजकुमारी वसुनिया, सृष्टि चौहान, आराध्या साल्वे, चेतना शुक्ला, अविका राठौड़, वेदी कटारिया, मानवी सोलंकी, लवी गौड़, कृष्णा नाहटा, लविशा सोलंकी, जयेश्वरी कुँवर एवं कनिष्ठा को चयनित किया गया हैं। वहीं टीम के मुख्य कोच रविन्द्र सिंह सिसोदिया, सहायक कोच दीप्शि ठक्कर एवं मैनेजर साक्षी ठाकुर होंगे। दल की सहभागिता पर संघ अध्यक्ष एवं विधायक राजेन्द्र पाण्डेय, खेलगुरु व्ही.पी. रिछारिया, प्रकाश मेहरा, डॉ. सुरेश मेहता, संयोजक अशोक सेनिया, महेंद्र गंगवाल, सुशील कोचट्टा, अरुण संघवी, विकास जायसवाल, विनोद चौरसिया, प्रशिक्षक अपारसिंह गंभीर, मनुदेवसिंह चन्द्रावत, मुकेश कैथवास सहित संघ के अन्य सदस्यों एवं अन्य प्रशिक्षकों ने खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

