जावरा। मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची प्रार्थना है। जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने यह विचार जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा महावीर गौतम प्रसादी, सुतारीपुरा में आयोजित खाद्य सामग्री भेंट कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि जैन धर्म अनेकांतवाद का संदेश देता है और धर्म केवल मंदिरों तक सीमित नहीं है, बल्कि साधर्मिक बंधुओं की सेवा ही सच्चा धर्म है। मैत्री अध्यक्ष संदीप श्रीमाल एवं पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर गौतम प्रसादी में मात्र 20 रुपए के नाममात्र शुल्क पर शुद्ध एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था की जा रही है। यहां लोग स्वयं आकर या टिफिन के माध्यम से भोजन प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा नमक, आटा, दाल, तेल, घी, मसाले सहित अन्य खाद्य सामग्री भेंट की गई। साथ ही, संस्था के सदस्यों ने प्रसादी की व्यवस्था में सहयोग हेतु एक वर्ष तक प्रति माह 1500 देने की घोषणा की और मई माह की राशि व्यवस्थापक को सौंपी।
इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में संदीप श्रीमाल, अनिल धारीवाल, आलोक बरैया, राजेश पोखरना, संदीप जैन, शरद डूंगरवाल, मनीष मेहता, दीपक मेहता, तरुण टुकडय़िा, अरुण धारीवाल, शशांक मेहता, पियूष कांठेड़, संदीप दसेड़ा, राहुल भंडारी, राहुल छाजेड़, अभिषेक ओरा, मनीष पोखरना, संजय भंडारी, शैलेष श्रीमाल, पुखराज संचेती, राहुल मेहता, पुखराज सुराणा, मनीष धारीवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में महावीर गौतम प्रसादी समिति के राजेंद्र जैन, राजकुमार हरण, प्रकाश कोठारी, संदीप श्रीमाल, राजकुमार मारवाड़ी एवं राजेश श्रीमाल ने आभार व्यक्त किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

