• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

August 19, 2026

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»पटवारी आत्महत्या कांड में बड़ा एक्शन : नायब तहसीलदार निलंबित, FIR पर 7 दिन का अल्टीमेटम !
रतलाम

पटवारी आत्महत्या कांड में बड़ा एक्शन : नायब तहसीलदार निलंबित, FIR पर 7 दिन का अल्टीमेटम !

EditorBy EditorApril 22, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– नोट में लगाए गंभीर आरोप, रातभर पटवारियोंने थाने पर दिया धरना
– सुबह से लेकर शाम तक मांग पूरी नही होने तक रुका पोस्टमार्टम
रतलाम। जिले की आलोट तहसील अंतर्गत पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी (हल्का क्रमांक 34) की 21 अप्रैल को हुई आत्महत्या के मामले में अब बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई, कलेक्टर मिशा सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। मृतक पटवारी द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में नक्शा बटांकन, मौका रिपोर्ट, पंचनामा एवं बटांकन फर्द में बदलाव के लिए दबाव बनाए जाने का उल्लेख किया गया है। इन गंभीर आरोपों के आधार पर तत्कालीन नायब तहसीलदार आलोट सविता राठौर को संभागायुक्त आशीष सिंह की स्वीकृति से कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कार्यालय, रतलाम शहर निर्धारित किया गया है।थाने पर रातभर पटवारियों का धरना –
इधर, आत्महत्या की घटना के बाद जिलेभर के पटवारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार देर रात बड़ी संख्या में पटवारी औद्योगिक क्षेत्र थाना, रतलाम पहुंचे और नायब तहसीलदार के निलंबन व एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर थाने के बाहर बुधवार की सुबह 4.30 बजे तक धरने पर डटे रहे। हालांकि प्रशासन ने पहले ही सविता राठौर को आलोट से हटाकर रतलाम अटैच कर दिया था, लेकिन पटवारी संघ अपनी मांगों पर अड़ा रहा। इस बीच मामले में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और जयस संगठन के नेता भी सक्रिय हो गए। पटवारियों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक निलंबन और एफआईआर नहीं होगी, वे कार्य से विरक्त रहेंगे।मांगे पूरी नहीं होने तक रुका पोस्टमार्टम –
बुधवार सुबह मामला और गर्मा गया, जब पटवारी संघ, जयस नेता, विधायक डोडियार और करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और धरने पर बैठ गए। हालात ऐसे बन गए कि मांगें पूरी होने तक शव का पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया गया। आखिरकार प्रशासन ने नायब तहसीलदार को निलंबित किया, जिसके बाद औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने एफआईआर पर जांच के लिए समय मांगा। इस पर पटवारी संघ और नेताओं ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद ही कहीं जाकर रविशंकर खराड़ी के शव का पोस्टमार्टम हो सका। यह मामला अब पूरी तरह हाई-प्रोफाइल बन चुका है। एक ओर प्रशासन पर दबाव है, तो दूसरी ओर कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है। अब सबकी नजरें 7 दिन बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं, क्या एफआईआर होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा ?

Post Views: 185
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

रतलाम के नए कलेक्टर बने अजय कटेसरिया, संभाला पदभार

August 4, 2026
Don't Miss
जावरा

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

By EditorAugust 19, 2026

–  एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन – सड़क, नाली और जल निकासी की…

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

August 19, 2026

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.