– निबंध प्रतियोगिता से लेकर चल समारोह तक कई कार्यक्रम होंगे, समाज की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
– जैन पंचायती नोहरा में बैठक, 22 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न आयोजन
जावरा। नगर में भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला समिति की बैठक जैन पंचायती नोहरा में आयोजित की गई।
बैठक में महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी ने कहा कि इस वर्ष महावीर जयंती का पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने और अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया। महिला समिति की संयोजिका अर्चना करनावट ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों को केंद्र में रखते हुए सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
22 को निबंध प्रतियोगिता, 28 से होंगे विभिन्न आयोजन –
बैठक में 22 मार्च को आयोजित होने वाली निबंध प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। साथ ही 28 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इन कार्यक्रमों में ध्वज वंदन, रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चोपाटी क्षेत्र में प्रभात फेरी, नवकारसी, धार्मिक प्रदर्शनी, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, धार्मिक अंताक्षरी, नगर में प्रभात फेरी, गवली सजाओ प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, धार्मिक तंबोला तथा भव्य चल समारोह एवं पुरस्कार वितरण जैसे आयोजन शामिल रहेंगे। बैठक में इन कार्यक्रमों के लिए प्रायोजकों और संयोजकों के नामों पर भी चर्चा करते हुए तैयारियां प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति –
बैठक में महासचिव शिखर धारीवाल, संरक्षक नगीन सकलेचा, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड, चित्रा ओस्तवाल, प्रमिला धारीवाल, करिश्मा भंडारी, सारिका कोलन, अंजु तातेड, आभा जैन, अन्तिमा मेहता, मनीषा रांका एवं पायल भंडारी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों की अध्यक्ष एवं सचिव सहित चित्रा मेहता, पूजा गंगवाल, संगीता लोढ़ा, मुस्कान चतर, प्रियंका लालवानी, कल्पना औरा, सपना ढढ्ढा, ज्योति जैन, गरिमा जैन, श्वेता कोठारी, मुक्ता मारवाड़ी, संध्या चतर, अंजु मेहता, ज्योति बोहरा, वंदना चतर, कुसुम औरा, पदमा गंगवाल, रानी गोधा, गरिमा चोपड़ा, सरिता मेहता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं और अपने सुझाव दिए। संचालन प्रमिला धारीवाल ने किया। आभार करिश्मा भंडारी ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

