– अंबिका रिसोर्ट पर डीजे के साथ फाग महोत्सव, हर्बल गुलाल लगाकर दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश
जावरा। होली पर्व हमारी आध्यात्मिक संस्कृति का प्राण है, जो आने वाली पीढय़िों में इतिहास के क्रांतिकारी विचारों का संस्कारों के रूप में बीजारोपण करता है। होली जैसे सांस्कृतिक पर्व ही समाज को एकता के रंग में रंगते हैं। यदि ऐसे पर्व न होते तो आज हमारा अस्तित्व भी नहीं होता।
यह विचार जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान स्थानीय अंबिका रिसोर्ट में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि होली ऐसा पर्व है जो जाति, पंथ, प्रांत और भाषा से ऊपर उठकर संपूर्ण मानव समाज को भावनात्मक एकता के सूत्र में बांधता है और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष एवं जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन की नेचरोथेरेपी अवेयरनेस कमेटी के चेयरमैन गुरु संदीप रांका ने कहा कि होली पर्व पर हमें क्रोध, लोभ, मोह, माया और अहंकार रूपी कचरे को नष्ट कर प्रेम, समभाव और सद्भाव के रंग में स्वयं को रंगना चाहिए। विकार और कषाय का रंग आत्मा, शरीर और परिवार का पतन करता है, जबकि आध्यात्मिक रंग से ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। साधुमार्गी जैन जवाहर संघ के अध्यक्ष पंकज काठेड ने कहा कि यह रंगों का त्योहार हम सभी को एक-दूसरे के प्रति प्रेम, स्नेह और अपनत्व का संदेश देता है। इससे हमारे विचारों में सभी जीवों के प्रति करुणा और दया का भाव विकसित होता है। स्वागत भाषण देते हुए जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री के अध्यक्ष राजेश पोखरना ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंग तो कुछ ही समय में धुल जाते हैं, लेकिन आपसी मैत्री और मित्रता का रंग कभी नहीं धुलता।
ग्रुप के सचिव शशांक मेहता और प्रचार सचिव मनीष मेहता ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा अंबिका रिसोर्ट पर होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजे के साथ फाग यात्रा निकाली गई, जिसमें सदस्यों ने होली गीतों पर झूमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। दम्पत्ति सदस्यों ने मनोरंजक खेलों में भी भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा, जहां सभी ने यादगार तस्वीरें लीं। क्षेत्र के उभरते गायक डॉ. गोपाल पाटीदार (कलालिया) ने अपने सुमधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान जेएसजी जावरा की सक्रिय सदस्य श्रुति विशाल जैन का रंग-बिरंगा सामूहिक जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश पोखरना के साथ पूर्व अध्यक्ष अनिल धारीवाल, संदीप रांका, पंकज काठेड, आशीष पोखरना, राजीव लुक्कड़, आलोक बरैया, सचिव शशांक मेहता, कोषाध्यक्ष संदीप दसेड़ा सहित बड़ी संख्या में दंपत्ति सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप दसेड़ा ने किया तथा अंत में आभार सचिव शशांक मेहता ने व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

