– 12वीं में 95% अंक लाकर पहले ही कर चुकी थीं स्कूल का नाम रोशन
जावरा। शहर की होनहार छात्रा प्रगति मेहता, पिता नरेश मेहता, ने कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपने को साकार करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट (ष्ट्र) बनने की उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित शहर और जावरा पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल है।
प्रगति मेहता ने अपनी स्कूली शिक्षा जावरा पब्लिक स्कूल, जावरा से पूर्ण की। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 12वीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। स्कूल शिक्षा पूरी करने के बाद प्रगति ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत जारी रखी और अहमदाबाद में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी की। इस दौरान वह अपने विद्यालय के शिक्षकों और मेंटर्स के निरंतर संपर्क में रहीं तथा उनके मार्गदर्शन से आगे बढ़ती रहीं। अब उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर सीए की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर जावरा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. पियूष मूणत ने प्रगति को बधाई देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। प्रगति ने अपने समर्पण और परिश्रम से न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय का नाम भी गर्व से ऊँचा किया है। प्रगति की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के शिक्षकगण और मेंटर्स में खुशी का माहौल है तथा सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

