– काकड़ आरती, मंगल स्नान, धूप आरती व संध्या आरती के साथ हुआ प्रसाद वितरण, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित
जावरा। शहर के श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में शिर्डी वाले साईं बाबा का 32वां स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 5:30 बजे काकड़ आरती से हुई, जिसमें भक्तों ने साईं बाबा के जयकारों के साथ दिन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सुबह 9 बजे साईं बाबा का मंगल स्नान कराया गया और विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। वहीं सुबह 10 बजे धूप आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। शाम के समय 7 बजे से 8 बजे तक सभी देवी-देवताओं की सामूहिक आरती की गई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष संचार रहा।
इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें मंदिर अध्यक्ष अनिल पोखरना, उपाध्यक्ष आईपी त्रिवेदी, सचिव नितिन चावला, सहसचिव पवन सिंह खींची, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह तोमर, त्रिलोक पाल सर, मांगीलाल खोईवाल, राजेश गौतमी, टोनी उपाध्याय, मनोज तनवानी, दीपक जैन, राधेश्याम बैरागी, रॉकी सिंह, दिनेश शर्मा, सुनील पाठक, ज्ञान सिंह ठाकुर, विनय राठौर, मयूर वर्मा, गौरव रावल, कालू चौहान, आयुष सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के चरणों में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन, पूजा-अर्चना और आरती के माध्यम से भक्ति का अनुपम माहौल बना रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

