– 205 किसानों की भूमि प्रक्रिया बनी देरी की वजह, 32 अवार्ड अभी शेष
– भैसाना में रेलवे ओवरब्रिज की भी उठी मांग
जावरा। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने बरगढ़ फंटा से भैसाना फंटा तक बनने वाले लगभग 18 किलोमीटर लंबे बायपास सड़क मार्ग की लेटलतीफी का मामला ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग करीब आठ वर्षों से निर्माणाधीन है, जिसके कारण आसपास के ग्रामीणों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक डॉ. पांडेय ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में देरी से गांवों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोगों को लंबा घुमावदार रास्ता तय करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। इस पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जवाब देते हुए बताया कि मार्ग में निजी भूमि के भू-अर्जन की प्रक्रिया में विलंब होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि मार्ग में आने वाले कुल 205 किसानों में से 173 भू-स्वामियों के अवार्ड पारित हो चुके हैं, जबकि 32 किसानों के अवार्ड अभी शेष हैं। अवार्ड पारित किसानों में से भी 72 मामलों में रजिस्ट्री होना बाकी है।
भैसाना रेलवे ओवरब्रिज की मांग –
विधायक डॉ. पांडेय ने मार्ग के अंतिम छोर भैसाना में रेलवे ओवरब्रिज (क्रह्रक्च) निर्माण कराने का भी आग्रह किया। इस पर मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों के दल से स्थल निरीक्षण कर सर्वे कराने तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। साथ ही भू-अर्जन प्रक्रिया तेज करने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए जाने की बात कही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

