— विधायक डॉ. पांडेय ने आपदा प्रबंधन संसाधन बढ़ाने की उठाई मांग
भोपाल/जावरा। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक डॉ. पांडेय ने रतलाम जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था की कमजोरियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने हाल के वर्षों में हुई विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में आपात स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधनों का अभाव स्पष्ट रूप से सामने आया है।
विधायक ने बताया कि जावरा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्रों में गैस रिसाव, जल में डूबने की घटनाएं, बिना मुंडेर के कुओं तथा खुले बोरवेल में गिरने से हुई जनहानि जैसी दुर्घटनाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों में भारी कठिनाइयाँ आईं। इन परिस्थितियों में स्थानीय स्तर पर आवश्यक उपकरण और प्रशिक्षित बल उपलब्ध न होने के कारण प्रशासन को अन्य जिलों से एसडीआरएफ () दल बुलाना पड़ा।
दुर्घटनाओं में गोल्डन टाइम सबसे महत्वपूर्ण –
उन्होंने सदन में कहा कि किसी भी दुर्घटना में शुरुआती गोल्डन टाइम सबसे महत्वपूर्ण होता है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण राहत कार्यों में देरी होती है, जिससे जानमाल की हानि बढऩे का खतरा रहता है। इसलिए जिला स्तर पर ही आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षित दल और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था उपलब्ध कराई जाना जरूरी है। विधायक डॉ. पांडेय ने सरकार से मांग की कि रतलाम जिले में आपदा प्रबंधन दल को सशक्त किया जाए, आवश्यक मशीनरी, रेस्क्यू उपकरण और प्रशिक्षित मानवबल उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं में समय रहते राहत-बचाव कार्य कर जनहानि रोकी जा सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

