• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»भरोसे की ठगी ! हुंडी दलाली के नाम पर 64 लाख की चपत, दलाल लोढ़ा सलाखों के पीछे
रतलाम

भरोसे की ठगी ! हुंडी दलाली के नाम पर 64 लाख की चपत, दलाल लोढ़ा सलाखों के पीछे

EditorBy EditorDecember 27, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– माणकचौक पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से रतलाम का बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड बेनकाब
रतलाम। हुंडी दलाली और मोटे ब्याज के नाम पर व्यापारियों व आम नागरिकों से लाखों रुपये ऐंठकर फरार हुए शातिर ठग विजय कुमार लोढ़ा को माणकचौक पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी प्रकरण में अब तक रुपए 64 लाख की ठगी सामने आ चुकी है, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
मुनाफे का लालच देकर रचा गया ठगी का जाल –
रतलाम के तेजा नगर निवासी फरियादी रूपेश चरपोटा से आरोपी ने खुद को हुंडी दलाल बताकर साढ़े सात पैसे दलाली और 1 प्रतिशत साहूकारी ब्याज पर रकम चलाने का झांसा दिया। इसी भरोसे में 03 मार्च 2025 को एयू स्मॉल बैंक से रुपए 8 लाख आरटीजीएस के माध्यम से एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर किए, 30 जून 2025 को पत्नी के खाते से रुपए 3 लाख का चेक आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए। इस प्रकार कुल 11 लाख रुपए आरोपी को दिए। तय तारीख 1 दिसंबर 2025 को उक्त राशि ब्याज सहित लोटानी थी, लेकिन तारिख आते ही आरोपी परिवार सहित रतलाम छोड़कर फरार हो गया।

एक नहीं, चार लोगों को लगाया करोड़ों का चूना –
जांच के दौरान सामने आया कि विजय लोढ़ा ने इसी फर्जी हुंडी स्कीम से कई कारोबारियों को फंसाया रतलाम के ही डालू मोदी बाजार निवासी बसंत मेडिकल एजेंसी के शरद मेहता से रुपए 10 लाख, सिद्धांचल सिंथेटिक के न्यू क्लॉथ मार्केट निवासी ललित कटारिया से रुपए 11 लाख, नीमचौक के कीर्ति कुमार सोनी से 32 लाख तथा रूपेश चरपोटा से रुपए 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी करते हुए आरोपी ने कुल रुपए 64 लाख की धोखाधड़ी की। सभी पीडि़तों ने उनके बैंक ट्रांजेक्शन, चेक और दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। फरियादीयों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 316 (2) 21(1) 21(2) 21(3) के साथ बीयूडीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
उदयपुर में छिपा बैठा था ठग, साइबर ट्रैकिंग से दबोचा –
रतलाम से परिवार सहित फरार हुए ठग को पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। मोबाइल लोकेशन, बैंक ट्रैकिंग और साइबर इनपुट के आधार पर आरोपी को उदयपुर के किराए के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया, जहां वह एक महीने से परिवार सहित छिपा हुआ था।
अब खुलेगा पूरा फर्जी हुंडी नेटवर्क –
पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने और भी लोगों से पैसा ठगा है। अब पुलिस अन्य पीड़ितों की पहचान, ठगी की रकम की बरामदगी, आरोपी के नेटवर्क की जांच करेगी। इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे, उनि राकेश मेहरा, सउनि रायसिंह परमार, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, वीरेंद्र बरोड़, अविनाश मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा।
एसपी बोले जनता रहे सर्तक –
जिले के एसपी अमित कुमार ने आम जनता से अपील हैं कि अवैध हुंडी, ऊंचे ब्याज और बिना दस्तावेज निवेश से दूर रहें, क्योंकि ऐसे मामलों में अक्सर ठगी और आर्थिक तबाही ही हाथ लगती है। आम जनता ऐसे ठगों से सावधान रहे।

Post Views: 248
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम के नए कलेक्टर बने अजय कटेसरिया, संभाला पदभार

August 4, 2026

अब नहीं चलेगी लापरवाही ! एक माह में बंद होंगे सभी अवैध कट, फोरलेन पर झाडय़िां हटेंगी, हादसों पर लगाम कसने उतरा प्रशासन

July 30, 2026

रतलाम जिले में अब तक 237 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24 घंटे में रावटी में सबसे अधिक 10 मिमी बारिश

July 22, 2026
Don't Miss
जावरा

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

By EditorAugust 8, 2026

–  राष्ट्रसंत कमल मुनि का युवाओं को संदेश—ऊर्जा को सही दिशा मिले तो युवा बदल…

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026

जावरा में आधी रात जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार; 31,300 रुपए कैश बरामद

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.