– कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतु पटवारी पर बनाए झुठे प्रकरण का विरोध
– पिपलौदा में नाका नं. 1 पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
– तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जावरा/ पिपलौदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जीतु पटवारी पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दर्ज की गई झुठी एफआईआर के विरोध में शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिपलौदा ने शहर के नाका नं. 1 पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कांग्रेस ने सीएम डॉ मोहन यादव का पुतला फुंक दिया। पुतले को बचाने में दो पुलिसकर्मी भी झुलस गए।
शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई के नेतृत्व में कांग्रेस नेता वीरेन्द्रसिंह सौलंकी, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, नीतिराजसिंह की उपस्थिति में सीएम का पूतला दहन करते हुए पिपलौदा तहसीलदार देवेन्द्र दानगढ़ को मध्यप्रदेश के डीजीपी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर एफआईआर को वापस लेने की मांग की।
झुलसे दो पुलिसकर्मी –
कांग्रेस सीएम का पुतला जलाना चाहती थी, लेकिन मौके पर मौजुद पुलिस व प्रशासन हर हाल में पुतला नहीं जलाने के लिए जुटे थे। लेकिन कांग्रेस जैसे ही पुतला लेकर पहुंची वैसे ही पुतले की झीना झपटी शुरु हो गई। हालाकि जैसे तैसे कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर दिया। लेकिन इसी बीच सैनिक मोहम्मद शाहिद के सिर और चेहरे पर पेट्रोल के छींटे पड़ गए और आग की लपटें उनके बाल और कान तक पहुंच गईं। तेज़ लपटों ने पुलिसकर्मी प्रेम मर्सकोले की शर्ट को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजुद दमकल ने तुरंत आग पर काबू पा लिया जिससे कोई बड़ी हानि नहीं हुई।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

