• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

November 23, 2026

जावरा के श्री बद्री विशाल मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह महोत्सव

November 22, 2026

BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

November 22, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, November 23
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»नौकर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मालिक के घर में की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित 65 लाख का माल उड़ाया
रतलाम

नौकर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मालिक के घर में की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित 65 लाख का माल उड़ाया

Shailendra SinghBy Shailendra SinghJanuary 20, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– थाना डीडी नगर रतलाम पुलिस ने 24 घंटे में किया एक्सपोज
– सोने चांदी के जेवरात सहित 65 लाख रुपए कीमती मशरूका के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
रतलाम। घर में काम करने वाले नौकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर मौके का फायदा उठाकर अपने ही मालिक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। नौकर ने घर से सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित करीब 65 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया। चोरी की वारदात में थाना डीडी नगर पुलिस ने त्वरत कार्रवाई करते हुए मामले को 24 घंटे में एक्सपोज करते हुए आरोपी को पकड़ा। मामले का खुलासा सोमवार को एसपी अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येन्द्र घनघेरिया की उपस्थिति में किया।

एसपी ने बताया कि 19 जनवरी 25 को फरियादी सुनील पिता माणकलाल मूणत द्वारा रिपोर्ट कर सूचना दी गई कि उनके घर में बेटे की शादी का कार्यक्रम होने से सभी लोग एक दिन पहले से ही घर पर ताला लगाकर चंपाविहार मैरिज गार्डन में गए हुए थे। रात करीब 12.30 बजे जब फरियादी सुनील मूणत अपने घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। कोई अज्ञात बदमाश रसोई घर की खिड़की का कांच तोड़कर घर के अंदर घुस गए और अलमारी का दरवाजा तोड़कर अज्ञात बदमाश सोने चांदी के जेवरात, चांदी की सात सिली, सोने की तीन डली, व 12 लाख रुपए नकद चुराकर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर पर धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों की पाताराशी एवं माल मशरूका की बरामदगी हेतु प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में थाना डीडी नगर, सायबर सेल, सीसीटीवी और फिंगर प्रिंट शाखा के साथ अलग अलग टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी में दिखाई देने वाले संदिग्धों का पुलिस टीम द्वारा रूट ट्रैक किया गया। सायबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर भी संदिग्धों से पूछताछ की गई। जिसके आधार पर संदिग्ध अनिल डामोर तथा अमृत लाल देवड़ा को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी पवन डोडियार की मदद से चोरी करना स्वीकार किया। पवन डोडियार फरियादी के घर पर नौकर है। इस कारण पवन को घर में रखे पैसे और जेवरात के बारे में सटीक जानकारी थी। घर में शादी होने से परिवार जब गार्डन में गया था तो पवन ने ही आरोपियों अनिल और अमृतलाल को चोरी करने के लिए बुलाया था। पवन के बताए समय अनुसार अनिल और अमृतलाल द्वारा घर में घुसकर चोरी की और ट्रेन से बड़ौदा और वहां से इंदौर की तरफ फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात, चोरी के पैसे से खरीदे 02 आई फोन, नकद राशी जप्त करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों द्वारा चोरी के पैसे से 02 एप्पल फोन खरीदे थे पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को इंदौर के पास से माल मशरूका के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार आरोपी –
1.  अनिल पिता रतन डामोर उम्र 20 वर्ष निवासी तैरमा बाउडी शिवगढ़
2. अमृतलाल पिता भूरालाल देवड़ा उम्र 19 वर्ष निवासी तेरमा बाउडी शिवगढ़
3. पवन पिता गौतम डोडियार निवासी मोखमपुरा बाजना

जप्त मशरूका –  सोने की डली 04 नग, चांदी की सिली 06 नग, सोने चांदी के जेवरात, 02 आई फोन, 10 लाख 50 हजार नकद। कुल सोना 675 ग्राम, कुल चांदी 3 किलो , कुल जप्त मशरूका कीमती 65 लाख रुपए

मुख्य भूमिका – निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी डी डी नगर, उ नि अनुराग यादव चौकी प्रभारी हाट रोड, उ नि अमित शर्मा, उ नि राजा तिवारी प्रभारी सायबर सेल, प्र आर हिम्मत सिंह, प्र आर दिलीप रावत, प्र आर नारायण जादौन, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर अभिषेक पाठक, आर पवन जाट, आर पारस चावला, आर दीपक सिंह, आर धीरज यादव, आर मनोहर

सराहनीय भूमिका–  उनि शांतिलाल चौहान, उ नि मुकेश सस्तिया, उ नि देवीलाल पाटीदार, स उ नि दिनेश कुमार मावी, सउनि (रे) देवेंद्र ठाकुर, प्रआर (रे) 84 शांतिलाल डिंडोर, प्र आर अंकलेश्वर पाटीदार, प्र आर मनीष कुमार ओझा, प्र आर नीलेश पाठक, आर 607 देवेंद्र डोडिया, आर (रे) मनोज सोनगरा, आर दीपक वसुनिया, आर अवधेश प्रताप सिंह, आर मकन सिंह परमार, आर संदीप कुमावत, आर टीकम सिंह चुंडावत, आर आशिक मंसूरी की सराहनीय भूमिका रही।

Post Views: 242
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shailendra Singh
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा, बंजली हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

November 22, 2026

रतलाम में नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया, न्यायालय ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

November 21, 2026

रतलाम कलेक्टर बड़ा एक्शन: 8% स्क्रीनिंग पर डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजने की तैयारी, 4 ANM का वेतन कटेगा

November 19, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

By Shailendra SinghNovember 23, 2026

– शादी समारोह शुरू होने से दो दिन पहले प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली…

जावरा के श्री बद्री विशाल मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह महोत्सव

November 22, 2026

BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

November 22, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा, बंजली हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

November 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

November 23, 2026

जावरा के श्री बद्री विशाल मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह महोत्सव

November 22, 2026

BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

November 22, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.