– स्मारिका को हुआ विमोचन, लोक सभा अध्यक्ष बिरला रहे मुख्य अतिथि
जावरा। अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ दिल्ली का 76 वां अधिवेशन अ.भा. पदमावती पोरवाल महासभा कोटा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक आर.पी.गुप्ता कोटा ने की। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं विशेष अतिथि कोटा विधायक संदीप शर्मा रहे।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरलाजी ने कहा कोई भी व्यक्ति या समाज जाति से बड़ा नहीं होता, बल्कि बड़ा वह होता हैं कि उस समाज का देश के विकास में उसका कितना योगदान है। पोरवाल समाज एक ऐसा समाज है जिसका प्रत्येक कर्म देशहित में होता हैं, देश के विकास में पोरवाल समाज का योगदान अतुलनीय है । यही वजह है कि पोरवाल समाज आज सभी समाजों में प्रतिष्ठित है । मैं समाज से काफी करीब से जुड़ा हुआ हूँ और बड़े ही गर्व से कह सकता हूँ कि मैं एक देश सेवा, सत्य, न्याय के मार्ग पर चलने वाले समाज से जुड़ा हूँ। इस दौरान विधायक संदीप शर्मा ने भी संबोधित किया।
भगवान गणेश और आराध्य देव के चित्र पर माल्यापर्ण से हुआ शुभारंभ –
अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी, गणेश जी एवं आराध्य देव राजा टोडरमल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया एवं महिला मंडल के नेतृत्व में सामूहिक पोरवाल ध्वज वन्दन सम्पन्न हुआ। प्रारंभ में समस्त अ.भा. पोरवाल महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों का स्वागत कोटा महासभा के अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, महामंत्री धनराज गुप्ता ने स्वागत एवं महासंघ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। महासंघ की 76 वें अधिवेशन की कार्यक्रम महामंत्री गौरव गुप्ता दिल्ली में प्रारंभ की। महासंघ के कार्यवाहक पदेन अध्यक्ष आर.पी. गुप्ता के स्वागत भाषण दिया। कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया (जावरा) ने सत्र 2021-2024 के आय व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुवे महासंघ की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाजरत्न इतिहासकार स्व.श्री मनोहरलालजी पोरवाल जावरा की स्मृति में अवार्ड वर्ष 2021 एवं 2022 सर्व ओमप्रकाश गुप्ता (कोटा), जगदीश चौधरी (मंदसौर) को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किया गया।
सेठिया को मिला सेवा शिखर सम्मान –
इस अवसर पर 2021-2024 के पदाधिकारी अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता (उ.प्र.), महामंत्री गौरव गुप्ता (दिल्ली) एवं कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया जावरा को सेवा के शिखर पुरुष सम्मान अवार्ड से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। 2024 की स्मारिका के संपादक अशोक सेठिया एवं सहयोगी राजेश धनोतिया द्वारा ओमजी बिरला के करकमलों से स्मारिका 2024 का विमोचन कराया गया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पोरवाल इतिहास ग्रंथ भेंट किया गया।
नवीन कार्यकाल के पदाधिकारियों का हुआ चयन –
इस मौके पर महासंघ के 9 वें कार्यकाल सत्र 2025-27 के चुनाव भी संपन्न हुवे। जिसमें अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता (कोटा), महामंत्री योगेन्द्र गंगराड़े (खण्डवा), कोषाध्यक्ष गणपतलाल गुप्ता (कुक्षी), महिला मंत्री लक्ष्मीदेवी गुप्ता (इंदौर), प्रचार मंत्री देवीलाल फरक्या (सुवासरा), स्वास्थ मंत्री शिवकुमार संघवी (देवास) को निर्वाचित किया गया। अधिवेशन में सम्पूर्ण भारत वर्ष के 6 महासभाओं के करीब 260 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जावरा से राजेश धनोतिया, अशोक पोरवाल सर, सुधीर सेठिया उपस्थित थे। संचालन मनोज गुप्ता (कोटा) ने किया। आभार महासंघ महामंत्री गौरव गुप्ता दिल्ली एवं महासभा कोटा के धनराज गुप्ता ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पोरवाल महासंघ का 76 वां अधिवेशन कोटा में हुआ, जावरा के सेठिया को मिला सेवा शिखर सम्मान
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

