जावरा। नगर में बुधवार को विशाल बाल पथ संचलन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। प्रारम्भ में संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार, भारत माता व सर संघ चालक गुरु गोलवरकर के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संघ के ध्वज को प्रणाम किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह विनोद पाटीदार का बौद्धिक हुआ। इसके बाद शहर में निकले पथ संचलन में घोष की धुन पर कतारबद्ध बाल स्वयं सेवक चल रहे थे। उनकी कदमताल देखते ही बन रही थी।
इन मार्गो से निकला संचलन –
बाल पंथ संचलन रामबाग मैदान रावण द्वार क्षेत्र से सांय लगभग 4 बजे प्रारंभ होकर शुक्रवारिया, फूटी बावड़ी, पीपली बाजार, जवाहर पथ, चूड़ी बाजार, बजाज खाना, घण्टाघर चौराहा, कमानी गेट, निमचौक, आजाद चौक, सोमवारिया, गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा होते हुए पुन: रामबाग मैदान पहुंचा। जहां संचलन का समापन हुआ। नगर में जगह जगह संचलन का नागरिकों ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जावरा में निकला बाल पथ संचलन, घोष की धून पर बच्चों ने मिलाई कदमताल
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

