कोर्ट के अंदर अव्यस्थित पार्किंग, बाहर दिनभर लगता जाम, जिन्हें व्यवस्था में लगाया वे करते है दिनभर आरा
– न्यायाधीशों के आने और जाने के समय दिखते मुस्तेद
– बाकी समय मे बंद पड़े उप कोषालय के गार्ड रूम फरमाते आराम
जावरा। शहर के मध्य स्थित कोर्ट परिसर में करीब 9 से अधिक न्यायालय, नगर पालिका, तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, उप पंजीयक के साथ ही आधार सेंटर और पोस्ट आफिस जैसे शासकीय कार्यालय संचालित होते है, ऐसे में दिनभर में हजारों पक्षकार, वकील के साथ आम जन अपने जरूरी काम निपटाने कोर्ट परिसर के इन कार्यालयों में आते है। जिसके चलते समूचे कोर्ट परिसर में सेकड़ो दुपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन इन वाहनों की पार्किंग नही होने से कोर्ट परिसर में अव्यवस्थित वहां खड़े रहते है, कोर्ट परिसर के बाहर भी बड़ी तादात में दुकानों के बाहर वाहन आधी सड़क तक पड़े रहते है। जिससे कोर्ट गेट के बाहर दिनभर में कई जाम लगते है। कोर्ट में सुबह जब न्यायधीशों के आने और जाने का समय होता है तो वे भी जाम से परेशान होते है। जिस पर उनकी सुविधा के लिए यातायात विभाग ने 2 जवान तैनात किए है, लेकिन वे केवल न्यायाधीशों के आने और जाने के समय ही मुस्तेद रहते है, बाकी समय आराम फरमाते है, उन्हें कोर्ट में लगने वाले जाम और अव्यवस्था से कोई सरोकार नही है।
गार्ड रूम में फरमाते है आराम –
कोर्ट परिसर में यातायात को सुचारू रखने और जाम से निजात दिलाने तथा व्यवस्थित पार्किग के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने जिन जवानों को यहां तैनात किया है, वे केवल न्यायाधीशों के आने और जाने के समय ही मुस्तेद दिखाए देते है, बाकी समय मे बंद पड़े उप कोषालय के गॉर्ड रूम में दिन दहाड़े आराम फरमाते नज़र आते है। लेकिन इस और कोई ध्यान नही दे रहा है। जवानों की लापरवाही और आराम करने की लत के चलते आम जनता को दिनभर जाम में फसना पड़ता है, इतना ही नही लोगो को पैदल चलने में परेशानी आती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कोर्ट के अंदर अव्यस्थित पार्किंग, बाहर दिनभर लगता जाम, जिन्हें व्यवस्था में लगाया वे करते है दिनभर आराम
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

