– घटना दलौदा थाना क्षैत्रान्तर्गत आने वाले गावं लख्माखेड़ी फंटे की
– हादसे के बाद मंदसौर जिला चिकित्सालय पहुंचे विधायक दिलीपसिंह
– विधायक बोले वे कार में नहीं थे, चालक और परिवार का बच्चा था गाड़ी में
मंदसौर। जिले के दलौदा थाना क्षैत्र के अन्तर्गत गांव लख्माखेड़ी फंटे पर शुक्रवार नीमच से भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार के वाहन से मोटर साईकल पर सवार परिवार की टक्कर हो गई, जिससे मौके पर महिला की मौत हो गई जबकि एक पुरुष और दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका मंदसौर जिला चिकित्सालय में उपचार जारी हैं। हादसे के दौरान विधायक वाहन में सवार नहीं थे, उनके परिवार को बच्चा और चालक सवार था। हादसे के बाद विधायक मंदसौर पहुंचे और घटना पर दु:ख व्यक्त किया और परिजनों से चर्चा की।
मंदसौर एसडीओपी किर्ती बघेल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में दलौदा क्षैत्रान्तर्गत आने वाले लख्माखेड़ी फंटे पर बाबूदास पिता विष्णुदास बैरागी निवासी बड़वन अपनी पत्नी प्रेमबाई तथा अपने दो बच्चे वंशिका और प्रवेश के साथ मोटर साईकल से लख्माखेड़ी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार के वाहन ने उन्है टक्कर मार दी। जिससे प्रेम बाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाबूदास, प्रवेश व वंशिका तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्है मंदसौर जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया। सूचना मिलने पर विधायक परिहार भी जिला चिकित्सालय पंहुचे और घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए पीडि़त परिवार से चर्चा की। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
भाजपा विधायक की कार ने बाईक सवार परिवार को ठोका, महिला की मौत, एक पुरुष सहित दो बच्चे घायल
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

