जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा ने रतलाम में आयोजित होने वाले इंटर स्कूल सहोदय टेबल टेनिस गर्ल्स टूर्नामेंट 2023-24 में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में कुल 8 स्कूलों ने भाग लिया और महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय कोच रविन्द्र सिंह ने बताया हम गुरु तेग बहादुर स्कूल रतलाम के खिलाफ सेमीफाइनल में विजयी हुए और फाइनल में पहुंचे। फाइनल में, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रतलाम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा की, लेकिन हमारे विद्यालय को हराने में असमर्थ रहा। प्राचार्य डॉ. आश्विन गंगवाल ने विद्यालय की छात्रा दर्शिता बोहरा, निक्ष्का क्षीरसागर एवं जैना लोढा को विजय होने पर बधाई दी एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


