– विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन की अनूठी पहल
– पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित 15 वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई पालक अधिकारी की जिम्मेदारी।
रतलाम। जिले के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल की है। इसके तहत जिले के 15 छात्रावासों को विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने गोद लेकर पालक अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली है। खास बात यह है कि कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने स्वयं माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को गोद लिया है।
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को नियमित सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन, सामाजिक समझ और व्यक्तिगत विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। अधिकारियों के सीधे जुड़ाव से विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के साथ भविष्य निर्माण में मदद मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक से लेकर जिला पंचायत सीईओ तक को जिम्मेदारी –
जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना का पालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। वन मंडलाधिकारी डॉ. अनुभा त्रिवेदी को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या छात्रावास रतलाम, जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन को कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल को अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास रतलाम की जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियो को भी दी जिम्मेदारी –
इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडीवा को माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम, एसडीएम सैलाना सुनील जायसवाल को बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बाजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन को राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय संयुक्त बालक छात्रावास रतलाम का पालक अधिकारी बनाया गया है। एसडीएम रतलाम ग्रामीण आर्ची हरित को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या संयुक्त छात्रावास रतलाम, तहसीलदार सैलाना प्रतिभा भाभर को कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बाजना, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निरीक्षक रश्मि तिवारी को अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास रतलाम तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की उप संचालक संध्या शर्मा को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या आश्रम रावटी का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा जनपद पंचायत सैलाना प्रभारी सीईओ सुंदर खन्ना को कन्या आश्रम बेढदा, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी को कन्या आश्रम शिवगढ़ तथा लोक निर्माण विभाग (भवन) के कार्यपालन यंत्री सचिन हरित को बालक क्रीड़ा परिसर बाजना का पालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण पर रहेगा विशेष फोकस –
प्रशासन की इस पहल से छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को केवल सरकारी सुविधाओं तक सीमित न रहकर अनुभवी अधिकारियों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अब देखना होगा कि अधिकारियों की यह पालक भूमिका विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास में कितने सकारात्मक बदलाव लाती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, जिले के 15 छात्रावासों में अधिकारियों की हुई नियुक्ति
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

