जावरा। अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन रामबाग स्थित श्रीराम विद्या मन्दिर पर विवेकानंद जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं भारत के आध्यात्मिक जगत मे उनके योगदान को याद किया गया। संस्थापक अध्यक्ष अभय कोठारी ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार रमेश मनोहरा, जगदीश उपमन्यु ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान त्रैमासिक पत्रिका जलमित्र समाचार के नवीन अंक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में शिखर धारीवाल, महेश शर्मा, दिलीप त्रिवेदी, मनोहर सिंह चौहान (मधुकर), इंदु बाला चौहान आदि उपस्थित रहे।