– समाजजनों ने रैली निकाल किया स्वागत, सम्मान
धार। शहर की बेटी और समुचे राजपूत समाज का गौरव वंशिका तंवर पिता पुष्पेंद्र तंवर जो कि वर्तमान में स्पोर्ट्स कोटे से आर्मी में भर्ती होकर असम राइफल्स में कार्यरत हैं। वंशिका कराते में कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय उपलब्धियां प्राप्त करते हुए एशियन चैंपियन भी रह चुकी हंै। वर्तमान में वंशिका भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिका में कराते प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर अपना व अपने देश का नाम रोशन किया हैं।
पदक जीतकर पुन: अपने शहर धार लोटने पर राजपूज समाज द्वारा स्वागत सम्मान करने जुलूस निकाला, महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए वंशिका को शहर में लाया गया। राजपूत समाज जिला धार एवं राजपूत समाज धार नगर द्वारा वंशिका एवं उसके माता-पिता का स्वागत एवं सम्मान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया गया। इस दौरान समाज के राजेंद्रसिंह चौहान, विजयसिंह राठौर, नवीनसिंह चौहान, अर्जुनसिंह सिसोदिया, विजयसिंह चौहान, पुष्पेंद्रसिंह चौहान, पुष्पेंद्रसिंह तंवर, अभिषेकसिंह राठौर के साथ तंवर परिवार के सदस्य, खिलाड़ी व समस्त समाजजन उपस्थित रहे।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

