• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, October 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»खेल»बास्केटबॉल में संभाग चैंपियन, हैंडबॉल में तीसरा स्थान—महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने रचा कीर्तिमान
खेल

बास्केटबॉल में संभाग चैंपियन, हैंडबॉल में तीसरा स्थान—महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने रचा कीर्तिमान

EditorBy EditorAugust 25, 2026Updated:August 25, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– एसजीएफआई संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन, बास्केटबॉल टीम अब शहडोल में राज्य स्तर पर दिखाएगी दम
जावरा। खेल मैदान में महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। एसजीएफआई की संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाडिय़ों ने बास्केटबॉल में चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि हैंडबॉल में तीसरा स्थान हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। अब चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे।
बास्केटबॉल में शानदार प्रदर्शन, संभाग चैंपियन बना विद्यालय –
22 अगस्त को उज्जैन में आयोजित एसजीएफआई संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों अरहम शेखावत, देवादित्य, दीप्ति भट्ट, प्रदी सिंह, लविका उब्बे और मिनू सोलंकी ने हिस्सा लिया। खिलाडिय़ों ने पूरे जोश, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क के साथ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और संभाग स्तरीय चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। इस सफलता के साथ खिलाडिय़ों ने विद्यालय की खेल प्रतिभा का एक बार फिर लोहा मनवाया। बास्केटबॉल में चयनित खिलाड़ी अब 16 सितंबर से मध्यप्रदेश के शहडोल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
हैंडबॉल में भी दमदार प्रदर्शन, तीसरे स्थान पर रही टीम –
इसी क्रम में 22 अगस्त को शुजालपुर में आयोजित एसजीएफआई संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडय़िों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टीम में अथर्व रावल, अथर्व सोनी, साई अरोड़ा, शाहजेब अहमद, यंशिका दायम, इशिता प्रजापत, अक्षिता धाकड़, अश्विनी रावल और तनुश्री शामिल रहे। टीम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्राचार्य ने खिलाडिय़ों को दी बधाई –
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने खिलाडय़िों की मेहनत, लगन, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय के खिलाड़ी जिस तरह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
शिक्षा के साथ खेलों पर भी विशेष जोर –
महावीर जैन नेशनल स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष प्राथमिकता देता है। विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और प्रशिक्षित कोच उपलब्ध हैं। इनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी नियमित अभ्यास करते हुए जिला, संभाग, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि बास्केटबॉल और हैंडबॉल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए महावीर जैन नेशनल स्कूल का नाम रोशन करेंगे और खेल जगत में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Post Views: 46
#Basketball #hendball #jaora news today #MJNS #sport
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

By EditorOctober 10, 2026

– रिंगनोद थाने के चोरी के दो मामलों में चल रहा था फरार, नीमच का…

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026

रतलाम : खेत में कपास-मक्का के बीच उगा रखा था गांजा, 127 पौधों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.