• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विजन 2047: आदर्श विधानसभा बनेगा जावरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

July 17, 2026

जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी

July 17, 2026

जावरा में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : 2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

July 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»खेल»5 दिवसीय स्कूल प्रीमियर लीग शुरु, 400 पुरुष व 300 महिला खिलाड़ी करेंगे शिरकत
खेल

5 दिवसीय स्कूल प्रीमियर लीग शुरु, 400 पुरुष व 300 महिला खिलाड़ी करेंगे शिरकत

EditorBy EditorOctober 5, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– शुभारम्भ के दौरान खिलाडियों ने किया मार्च पास्ट , अतिथियों ने ली सलामी

जावरा। कृष्णा फाउंडेशन जावरा द्वारा आयोजित 05 दिवसीय स्कूल प्रीमियर लीग खेल स्पर्धा का आयोजन किया। आयोजन के मुख्य अतिथि महर्षि योग संस्थान के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भारत दास बैरागी तथा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह सोलंकी रहे। बैरागी ने कहा कि खेल आयोजन जैसा नवाचार हर क्षेत्र में होना चाहिए। कृष्णा फाउंडेशन ने खिलाडिय़ों को उचित मंच प्रदान किया। सोलंकी ने कहा कि स्कूली बच्चों को प्रतिभा दिखाने का यह एक अच्छा आयोजन है, इससे आयोजन सभी जन प्रतिनिधियों को मिलजुल कर करना चाहिए। माननखेडा चौकी प्रभारी विष्णु दयाल जोशी, खेल प्रशिक्षक मनुदेव सिंह चंद्रावत, अपार सिंह गंभीर मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती को अतिथियों एवं आयोजनों द्वारा माल्यार्पण किया गया। अतिथि परिचय जावरा पब्लिक स्कूल के खेल प्रशिक्षक अशोक शर्मा ने दिया।

फाउंडेशन पदाधिकारियों ने किया स्वागत –
अतिथियों का कृष्णा फाउंडेशन जावरा के प्रभारी रूपेंद्र सिंह चौहान, अजय वर्मा, अभिषेक शर्मा ,रविंद्र सिंह सिसोदिया, दीपेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप ठाकुर, जितेंद्र सिंह चंद्रावत, लोकेश पांडे, गौरव कछावा सोनाली धाकड़ एवं पूजा शर्मा ने स्वागत किया। तत्पश्चात खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। खिलाडिय़ों से परिचय के बाद खिलाडिय़ों से परिचय के पश्चात सभी अतिथियों ने कबड्डी, वालीबाल व अन्य खेल मैदान में उतरकर प्रतीकात्मक खेल का प्रदर्शन कर खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया।
400 पुरुष व 300 महिला खिलाड़ी लेंगे भाग –
स्वागत भाषण देते हुए कृष्णा फाउंडेशन जावरा के सलाहकार रवि शर्मा ने बताया कि स्थानीय भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण एवं परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, बास्केटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी एवं चैस गेम्स होंगे। नगर में दूसरी बार हो रहे इस आयोजन में 400 पुरुष एवं 300 महिला खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। आभार रूपेंद्रसिंह चौहान ने माना।

 

 

 

 

Post Views: 224
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

July 16, 2026

जावरा की बालिका बास्केटबॉल टीम राज्य स्तर पर, उज्जैन में होगा मुकाबला

May 23, 2026

जावरा प्रीमियर लीग सीजन 5 : रोमांचक फाइनल में हुमेरा किंग बोरदा बनी चैंपियन

May 15, 2026
Don't Miss
जावरा

विजन 2047: आदर्श विधानसभा बनेगा जावरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

By EditorJuly 17, 2026

– ऑडिटोरियम, हाईटेक ई-लाइब्रेरी, मल्टी स्टोरी पार्किंग, फ्लाईओवर, नया बस स्टैंड और सीटी बायपास सहित…

जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी

July 17, 2026

जावरा में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : 2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

July 17, 2026

Jaora Public School Investiture Ceremony 2026: मान्या कंवर बनीं हेड गर्ल, सार्थक सकलेचा बने हेड बॉय, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ

July 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

विजन 2047: आदर्श विधानसभा बनेगा जावरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

July 17, 2026

जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी

July 17, 2026

जावरा में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : 2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

July 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.