मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने पिपलौदा में किया संवाद कार्यक्रम
जावरा। देश के भविष्य आन, बान, शान युवा है। जिस पर देश का भविष्य निर्भर है। इसलिए युवा पीढ़ी को चाहिए कि अपना पूरा समय देश और समाज के सकारात्मक सोच एवं रचनात्मक कार्य में लगाएंगे। आज पूरे विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत वर्ष में है। इस कारण से अन्य देश लोग भारत से डरते हैं। आज जरूरत है कि यहां के युवा अपनी पूरी ऊर्जा को सकारात्मक सोच में लगाए।
यह बात विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने मप्र जनअभियान परिषद ब्लॉक जावरा पिपलोदा के संयुक्त ड्रेस वितरण कार्यक्रम के तहत आयोजित जनपद हॉल में कही। विधायक ने कहा कि म.प्र. जन अभियान परिषद एक जनआंदोलन बन चुका है उंसके कार्य की चर्चा होती है पूरे प्रदेश में चाहे नशामुक्ति हो, पौधारोपण हो अन्य कोई कार्य हो। जनपद सीईओ बलवन्तसिंह नलवाया ने कहा कि जिस समाज का युवा जागृत हो उसका आधार प्रगति तथा बुलंदी की ओर होता है. युवा पीढ़ी हमारे समाज का दर्पण है और हम अपना भविष्य अपने युवाओं की सोच के आधार पर भी तय कर सकते हैं। जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नकारात्मक पक्ष की ओर ज्यादा बढ़ रही है, जो युवा शक्ति, साहस और उत्साह से भरा होता था। वह आज अपनी आत्मशक्ति से दूर नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। इसी कारण आज का युवा मानसिक समस्याओं का शिकार होता जा रहा है। यह नशा उसे इतना खोखला कर रहा है कि वह आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है।
किया विधायक डॉ पाण्डेय का शाल श्रीफल से सम्मान –
कार्यक्रम के दौरान परिषद पदाधिकारियों ने विधायक डॉ पाण्डेय का शाल श्रीफल भेंटकर तथा साफा बांध कर सम्मान किया गया। इससे पूर्व विधायक डॉ पाण्डेय ने विद्यार्थियों को अपनी और से ड्रेस वितरित की एवं सभी को स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक युवराजसिंह पंवार, शिवशंकर शर्मा, देवीसिंह राठौर, दिलीप पाठक, अर्पित शिकारी, इंदिरा जोगी, कांतिलाल पाटीदार, देवेंद्र शर्मा, अशोक गोर, जगदीश बैरागी, अनिल पाटीदार सहित नवांकुर संस्था के विद्यार्थी मौजुद रहे। संचालन सुनील जमड़ा ने किया। आभार रजनीकांत मेहता ने माना।


