– अंतराष्ट्रीय अनुवाद दिवस के अवसर पर किया आयोजन
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर शनिवार को अंर्तराष्ट्रीय अनुवाद दिवस पर भाषा के शिक्षकों का स्वागत सम्मान हिंदी पाठक मंच की जावरा इकाई के द्वारा किया गया। इस अवसर पर इकाई के कालूराम जांमडा ने हेमंत जोशी, अभिराज सिंह, दीपक गहलोत, ललिता पंवार, प्राचार्य रेनू बाला शर्मा एवं प्रमोद पटेल का शाल श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के संस्थापक सचिन सुरेश मेहता, व्यवस्थापक तन्मय सोनी, प्राचार्य रेनू बाला शर्मा उपस्थित थे।


