– जावरा बीएलएम पैलेस पर हुई चुनाव संचालक एवं प्रबंध समिति की बैठक
जावरा। यह वह माटी है जहां से देश का लगातार कई वर्षों तक प्रतिनिधित्व हुआ है इस माटी को नमन करते हुए कहा कि स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय जैसे कई वरिष्ठ नेताओं की मेहनत और परिश्रम की वजह से ही आज भाजपा इस मुकाम पर पहुची है। वर्तमान मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि ने देश को निखारने के काम किया है। देश की जनता को सरकार पर भरोसा है ओर सरकार भी इस भरोसे पर खरा उतरी है। 
यह बात संभागीय संगठन प्रभारी जितु जिराती ने बीएमएम पैलेस पर आयोजित चुनाव संचालन एवं प्रबंध समिति की बैठक मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं। जिराती ने कहा कि विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ आज हर वर्ग को मिला है। भाजपा जो कहती है वह करती है और जनसंघ से लेकर भाजपा तक जो भी नारा संगठन ने दिया है उसे पूरा करने का कार्य किया है कश्मीर से धारा 370 को हटाया, राम मंदिर का निर्माण करवाया, तीन तलाक पर कानून बनाकर महिलाओ को सम्मान दिलाया, सीएए लागू करना आदि अभूतपूर्व कार्य भाजपा सरकार ने किए है। अब जो यह चुनाव होने वाला है यह चुनाव भारत को परम वैभव तक पहुचाने का चुनाव है सभी बूथ पर जाकर हर बूथ पर 370 वोट को बढाने के लक्ष्य को प्राप्त करे। बैठक को विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे लोकसभा प्रभारी बजरंग पुरोहित बैठक की भूमिका प्रस्तुत की। बैठक में विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, मंदसौर जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, पूर्व केबिनेट मंत्री भरतदास बैरागी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मेहरा मंचासीन थे।
माल्यापर्ण से शुरु हुई बैठक –
भाजपा विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने बताया कि सर्वप्रथम भारतमाता, प.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मालाअर्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, मुकेश बग्गड़, राजेश शर्मा ने किया संभागीय संगठन प्रभारी जिराती ने चुनाव संचालन समिति एवम प्रबंधक संमिति के सदस्यों से क्रमानुसार जानकारी ली व उनके कार्यो के बारे में विस्तृत बताया। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक कानसिंह चोहान, नंदकिशोर महावर, उषा श्रोत्रिय, बालाराम पाटीदार, प्रदीप चौधरी, धर्मचन्द चपडोद, दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, रतनलाल लाकड़, कीर्तिशरणसिंह, देवेन्द्र भटनागर, पिंकेश मेहरा आदि संचालन समिति के सदस्य उपस्थित थे। संचालन विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने किया। आभार सह संयोजक बद्रीलाल शर्मा ने माना।
साईकल यात्रा कर रहे पाटीदार का किया सम्मान –
बैठक के पश्चात भगवतीलाल पाटीदार चिपिया द्वारा अबकी बार 400 का नारा लेकर मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान गुजरात व महाराष्ट्र के इन 5 राज्यो में 5 हजार 200 किमी की साइकिल यात्रा की जिसके समापन पर अतिथियों ने भगवान श्री राम की तस्वीर भेट कर सम्मान किया।



