– वीरेन्द्र सिंह समर्थक जला रहे कांग्रेस प्रत्याशी का पुतला, कर रहे विरोध
– आज शाम 4 बजे वीरेन्द्रसिंह के निवास पर होगी बड़ी बैठक
– करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनङ्क्षसह शेरपुर ने भी शनिवार को बुलाई विधानसभा स्तरीय बैठक
– राजेश भरावा ने भी किसान कांग्रेस के बैनर तले शनिवार को ही बुलाई विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक
जावरा। मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के बाद प्रत्याशियों की सूची का इंतजार लम्बे से समर्थक व कार्यकर्ता कर रहे थे,भाजपा ने अब तक अपनी सूची जारी नहीं की है। इसी बीच गुरुवार की रात करीब 12 बजे कांग्रेस ने अपनी दुसरी सूची जारी कर दी, जिसमें जावरा से कांग्रेस उम्मीद्वार के रुप में पूर्व जनपद अध्यक्ष रहे हिम्मतसिंह श्रीमाल को टिकट दे दिया। जिसके बाद रात में ही हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय और बाहरी के मुद्दे पर बहस के बाद स्थानीय उम्मीदवार को पार्टी ने टिकट दे दिया, जिसके बाद वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के समर्थकों ने टिकट बदलने की मांग को लेकर रात में शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीण अंचलों में भी सोलंकी समर्थकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोलंकी ने अपने सोश्यल मीडिया पर आज शाम 4 बजे निवास पर बैठक बुलाई है, जिसमें आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में बड़ी संख्या में सोलंकी समर्थकों के जुटने की संभावना है।
करणी सेना परिवार की बैठक कल –
कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद अब करणी सेना परिवार भी विधानसभा चुनाव में दमदारी से भागीदारी करने जा रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने हेतु शनिवार को सुबह10.30 बजे खाचरौद नाका स्थित सांई रिसोर्ट पर करणी सेना परिवार की विधानसभा स्तरीय बैठक रखी गई है।
किसान कांग्रेस कार्यालय पर भरावा करेंगे कांग्रेसजनों से बैठक –
इधर जिला पंचायत सदस्य तथा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भरावा भी शनिवार को सुबह 10 बजे राजेन्द्र नगर कॉलोनी स्थित किसान कांग्रेस कार्यालय पर चुनावी रणनीति को लेकर बैठक बुला रहे है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

