जावरा : कांग्रेस द्वारा निकली जा रही जन आक्रोश यात्रा 22 सितंबर 2023 को आलोट विधानसभा से जावरा विधानसभा में प्रवेश करेगी, जिसकी तैयारी को लेकर जिला किसान कांग्रेस कार्यालय जावरा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश भरावा के नेतृत्व में आयोजित की गई l जिसमे बीजेपी सरकार के राज में हो रहे अत्याचार, घोटाले,बलात्कार, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई व खुली लुटपाट, किसानों के फसलों के भाव नहीं, महंगाई आसमान छू रही हैं । जिसके कारण भाजपा के 18 साल के कुशासन से प्रदेश की आमजनता में जमकर आक्रोश है और यह आक्रोश क्रांति लाएगा, इसी के कारण नयी सरकार आएगी और वह जनता की सरकार होगी, इसी को लेकर जनआक्रोश यात्रा निकाली जा रही है।बैठक में दिलीपराव मंडलोई (पिपलोदा ब्लाक अध्यक्ष), मनोहरलाल शर्मा (पिपलोदा कार्यवाहक अध्यक्ष), दिनेश कुमावत (जावरा ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष), रमेश शाह (जावरा ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष) , श्रीपाल जैन (जिला उपाध्यक्ष रतलाम), बापूलाल बामता,कृष्णा पाटीदार, वजेसिंह गुर्जर, चम्पालाल वर्मा, जीतू मालवीय, भगवतीलाल कुमावत, राधेश्याम बेरागी, तूफान सिंह, कचरू लाल मालवीय के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोजूद रहे l

