• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के मंच से प्रत्याशी घोषित कर गए जितु पटवारी
जावरा

वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के मंच से प्रत्याशी घोषित कर गए जितु पटवारी

EditorBy EditorSeptember 22, 2023Updated:September 22, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जन आक्रोश यात्रा लेकर शुक्रवार को जावरा पहुंचे पूर्व केबीनेट मंत्री
– भाजपा के साथ विधायक डॉ पाण्डेय पर साधा निशाना
जावरा। मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है, भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ कर दी है, तो कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा का शुंभारभ गणेश उत्सव के साथ मंदसौर से प्रारंभ किया। शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा आलोट से जावरा विधानसभा पहुंची, जावरा के धाकड़ चौराहे पर वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने जन आक्रोश यात्रा का स्वागत किया। सम्बोधन के दौरान पूर्व केबीनेट मंत्री जितु पटवारी ने मंच से कांग्रेस के किसी भी संभावित प्रत्याशी का नाम लिए बगैर कहा कि हमारा प्रत्याशी सिर्फ और सिर्फ हाथ का पंजा होना चाहिए। सम्बोधन के दौरान पटवारी ने भाजपा सरकार तथा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय पर जमकर निशाना साधते हुए मौजुद लोगों से पुछा की विधायक डॉ पाण्डेय चुनाव जीतने के बाद कितने गांवों में नहीं पहुंचे है, विकास के नाम पर जावरा में अब तक रेलवे ओव्हरब्रिज नहीं बन पाया है।

रोजड़े नहीं .. ठेके दिखते है पाण्डेय जी को –
पूर्व केबीनेट मंत्री जितु पटवारी ने कहा कि क्षैत्र में रोजड़ों का आतंक है, लेकिन विधायक डॉ पाण्डेय को रोजड़े नहीं दिखते, उन्है तो केवल ठेके दिखते है, कमीशन दिखता है, विण्ड मिल कंपनी के लोग किसानों की जमीनों पर कब्जा कर रहे है, उन किसानों की खेतों को बचाना उनकी रणनीति नहीं है, क्यों कि विण्ड मिल के मालिक विधायक की जेब गरम करते है, इसलिए वे किसानों की और नहीं देखते है। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, सोयाबीन की फसल का सर्वे भी अब तक नहीं करवा पाए है, पटवारी हड़ताल पर है, उनके लिए भी क्या किया है विधायक ने। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और यात्रा के प्रभारी कुलदीप इंदौरा ने मंच से कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी की तारीफ करते हुए कहा की यह एकमात्र उम्मीदवार ऐसा मिला है जिसने मुझे यह विश्वास दिलाया की आम जनता उसे चाहती है यह बात सर्वे में निकाल कर आई है , उसके बाद भी पार्टी जिसे भी टिकट देगी वह ईमानदारी से उसका काम करेंगे ।कुलदीप इंदौरा ने कहा की पार्टी के हर कार्यकर्ता और नेता को इस सोच को अपनाने की जरूरत है। यात्रा के सह प्रभारी विधायक महेश परमार ने भी आम जनता से दोनों हाथ उठाकर कांग्रेस की सरकार बनाने की शपथ दिलाई। इसके पूर्व आम सभा को विधायक मनोज चावला ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ,कांग्रेस नेता हरिनारायण अरोड़ा ,पार्षद लोकेश विजवा ,कन्हैयालाल हाडा , प्रकाश पाटीदार ,ज्ञानचंद जैन, हर्षवर्धन सिंह ,गौरव चतुर्वेदी, मांगीलाल बोडाना, श्याम सिंह देवड़ा ,सत्यनारायण बैरागी ,दिनेश चारेल , बालाराम मालवीय, मेहबूब खान सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया। स्वागत भाषण वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत कियाl संचालन नरेन्द्रसिंह चन्द्रावत ने किया।


०००००००००००

Post Views: 562
Video
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026

सेवा, सम्मान और उत्साह के बीच संपन्न हुई आधिकारिक यात्रा

June 22, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

By EditorJune 24, 2026

– औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, 16 लाख रुपये का मादक पदार्थ व ट्रक…

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.